{"_id":"5d43a7708ebc3e6ccb57e55b","slug":"govinda-rejected-the-role-of-chunni-lal-in-sanjay-leela-bhansali-devdas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'अवतार' के साथ गोविंदा ने भंसाली की इस फिल्म में भी ठुकराया बड़ा ऑफर, शाहरुख को बताया वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'अवतार' के साथ गोविंदा ने भंसाली की इस फिल्म में भी ठुकराया बड़ा ऑफर, शाहरुख को बताया वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 02 Aug 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान और गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन 1' कहे जाने वाले एक्टर गोविंदा हाल ही में दिए इंटरव्यू के बाद से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस इंटरव्यू में गोविंदा ने कई मुद्दों पर खुलकर बात कही। एक तरफ जहां उन्होंने डेविड धवन का जिक्र किया तो वहीं उन्होंने उन फिल्मों और किरदारों के बारे में भी बताया जो उन्होंने रिजेक्ट कर दीं।
2 of 7
kader khan govinda
90 के दशक हीरो नंबर 1, कुली नंबर 1, दुल्हे राजा जैसी फिल्मों से सबके दिल में जगह बनाने वाले गोविंदा ने कुछ दिन पहले इंडिया टीवी को एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि अवतार फिल्म उनको ऑफर हुई थी लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके साथ ही गोविंदा ने रिवील किया कि संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में उनको चुन्नी लाल का किरदार भी ऑफर हुआ था।
3 of 7
Govinda
- फोटो : social media
इस किरदार पर गोविंदा ने कहा- 'मैं उस समय सुपरस्टार था। साइड लाइन वाला किरदार मेरी इमेज के साथ ठीक नहीं था। मैंने संजय से पूछा की आपको मेरे में चुन्नी लाल कहां से दिखता है। मुझे लगा ठीक है आप एक डायरेक्टर हो, अच्छी बात है पर आप मुझे यहीं रोल क्यों दे रहे हो। मैंने कहा की आप एक काम करो शाहरुख से कहो की वो मुझे फोन कर कहें तब मैं एक बार दोस्ती की खातिर इस फिल्म को कर भी दूंगा। क्योंकि हमने साथ में कभी भी कोई फिल्म नहीं की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वरुण धवन, गोविंदा के साथ डेविड धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं इस इंटरव्यू में गोविंदा से जब डेविड धवन के साथ अनबन पर सवाल किया गया तो पहले तो वो नाराज हुए और फिर बोले- ‘डेविड धवन मुझसे ये सवाल तब पूछ सकते हैं जब उनका बेटा वरुण धवन उनके साथ 17 फिल्में कर लेगा? मुझे नहीं लगता कि उनका बेटा कभी उनके साथ 17 फिल्में करेगा क्योंकि वो डेविड धवन का बेटा है। वो पढ़ा-लिखा है, मैंने कभी इस बात को नहीं समझा कि एक डायरेक्टर के साथ 17 फिल्में करने के क्या मायने होते हैं। मैंने अपने भाई के साथ 17 फिल्में नहीं की हैं जो कि एक डायरेक्टर हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
Varun, David and Govinda
- फोटो : file photo
गोविंदा ने आगे बताया कि 17 फिल्में पूरी करने के बाद मैंने डेविड को चश्मे बद्दूर का आइडिया दिया था लेकिन उसने उस फिल्म में ऋषि कपूर को साइन कर लिया। जब मैंने उसे फोन किया तो उसने कहा- तू सुन तो मैं कैसी फिल्म बना रहा हूं। इसपर गोविंदा ने कहा- तू मुझे बताता तो, सब्जेक्ट भी उठा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।