{"_id":"5d25901e8ebc3e6d216fcec7","slug":"bahubali-director-s-s-rajamouli-whoes-film-break-all-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बाहुबली' जैसी कई हिट फिल्मों से इतिहास रच चुके ये डायरेक्टर, मिल चुके पदश्री समेत कई अवार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बाहुबली' जैसी कई हिट फिल्मों से इतिहास रच चुके ये डायरेक्टर, मिल चुके पदश्री समेत कई अवार्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Jul 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
s s rajamouli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
43 साल के राजामौली ने 2015 में 'बाहुबली द बिगनिंग' बनाकर ये दिखाया था कि देश में सिनेमा को एक नया आयाम देने वाला डायरेक्टर आ चुका है। राजामौली ने अपनी फिल्म से ये साबित किया कि वो महज दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक नहीं हैं। वो ऐसी फिल्म बना सकते हैं जिसके पीछे पूरा देश एक हो सकता है। आज उसी फिल्म को रिलीज हुए 4 साल हो गए हैं जिसने इस फिल्म के डायरेक्टर को इंटरनेशनल स्टार बनाया।
2 of 5
Prabhas and S S Rajamouli
- फोटो : twitter
लोग उनकी बातें करने लगे। दक्षिण भारतीय सिनेमा में अगर आपकी रुचि हो तो आपको राजामौली की फिल्मों के बारे में पता ही होगा। रायचूर में जन्में राजामौली ने साल 2001 में पहली फिल्म स्टूडेंट नंबर 1 डायरेक्ट की थी। राजामौली पहली ही फिल्म डायरेक्ट करने के बाद छा गए थे। 'स्टूडेंट नंबर 1' उस साल की सबसे बड़ी हिट थी।
3 of 5
s s rajamouli
फिल्म में जूनियर एनटीआर और गजाला लीड रोल में थे। इसके बाद राजामौली ने कई अच्छी और हिट फिल्में डायरेक्ट की लेकिन यहां बात करना जरूरी हो जाता है साल 2009 में आई फिल्म 'मगधीरा' के बारे में। चिरंजीवी के बेटे रामचरन इस फिल्म में हीरो थे। इस फिल्म में भी बाहुबली जैसा ही भारी भरकम सेट और ढेर सारा पैसा खर्च किया गया था। इस फिल्म के प्रोडक्शन में राजामौली ने अपना सब कुछ लगा दिया था। फिल्म की कहानी केवी विजयेंद्र ने लिखी थी जो कि राजामौली के पिता हैं। फिल्म जब रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉड्स धरे के धरे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rajamouli
राजामौली ने ज्यादातर तेलुगु फिल्मों का ही निर्देशन किया है। बाहुबली ही नहीं राजामौली ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड इतना तगड़ा है कि अगर उन्हें इस दशक का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहें तो गलत नहीं होगा। राजामौली की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली है। इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं तोड़ा है।
विज्ञापन
5 of 5
rajamouli
बाहुबली सीरीज के जरिए राजामौली ने देश के दूसरी फिल्म इंडस्ट्रीज को एक दिशा दी है। राजामौली अपनी शानदार फिल्मों के लिए कई अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। 2016 में राजामौली को सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड, तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड, नंदी अवॉर्ड जैसे कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।