फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म के बजट से भी ज्यादा महंगा था इस गाने को फिल्माना, इन 5 गानों में बहाया गया पानी की तरह पैसा

Sun, 07 Apr 2019 12:35 PM IST
अपूर्वा राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 07 Apr 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
bahubali song to Dola re dola here is top expensive songs of bollywood
प्रेम रतन धन पायो - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम रतन धन पायो (टाइटल सॉन्ग)

फिल्म 'मुगल-ए-आजम' के शीशमहल जैसी हूबहू कॉपी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिये तैयार की गई थी जिसे लगभग 300 कारीगरों ने मिल कर बनाया। फिल्म के इसी सेट पर फ़िल्म का टाइटल सॉन्ग भी फिल्माया गया था। इस सेट के लिए निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या ने करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए। सेट डिजाइनर नितिन देसाई ने बताया, "हमने सेट बनाने के लिए 300 मजदूर लगाए फिर भी 5-6 महीने लगे।" इसके अलावा भी हिंदी फिल्मों के कई गाने हैं जिनको फिल्माने में पैसा पानी की तरह बहाया गया। ऐसे ही गानों पर एक नजर...
bahubali song to Dola re dola here is top expensive songs of bollywood
डोला रे डोला - फोटो : सोशल मीडिया
डोला रे डोला
शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन की मशहूर फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला बेहद मशहूर रहा और इसका फिल्मांकन भी काफी पसंद किया गया। इसके लिए फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भव्य सेट लगवाया था। इस गीत को हिंदी सिनेमा के सबसे महंगे गीतों में से एक माना जाता है। फिल्म की कोरियोग्राफर सरोज खान के मुताबिक गाने की शूटिंग पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
bahubali song to Dola re dola here is top expensive songs of bollywood
मलंग - फोटो : सोशल मीडिया
मलंग (धूम 3)
फिल्म जानकारों के मुताबिक धूम-3 के गाने 'मलंग' पर करीब पांच करोड़ रुपये का खर्च हुआ। आमिर खान और कटरीना कैफ पर फिल्माए इस गाने को फिल्माने के लिए 200 विदेशी जिम्नास्ट बुलाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bahubali song to Dola re dola here is top expensive songs of bollywood
था करके - फोटो : सोशल मीडिया
था करके (गोलमाल)
रोहित शेट्टी की 'गोलमाल2' के गाने 'था करके' में 10 लग्जरी कारों को उड़ाया गया। गाने में 1000 डांसर के साथ-साथ 200 ट्रेंड फाइटर को भी लिया गया। गाने को मुंबई में ही 12 दिनों की लगातार शूटिंग कर फिल्माया गया।
विज्ञापन
bahubali song to Dola re dola here is top expensive songs of bollywood
जब प्यार किया तो डरना क्या - फोटो : सोशल मीडिया

जब प्यार किया तो डरना क्या
1960 में आई निर्देशक के आसिफ की फिल्म "मुगल-ए-आजम" के गाने जब प्यार किया तो डरना क्या के लिए शीशमहल का सेट लगाया गया। शीशमहल की हूबहू रेप्लिका बनाने में दो साल लगे।फिल्म इतिहास के जानकारों के मुताबिक 150 फीट लंबे और 80 फीट चौड़े इस महल को बनाने में बाकी फिल्म के बजट से भी ज़्यादा पैसा लगा। फिल्म के लिए खास बेल्जियम से मंगाए गए कांच का इस्तेमाल किया गया। दिलचस्प बात ये है कि मुगल-ए-आज़म एक ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म थी लेकिन इस गीत को टेक्नी कलर में फिल्माया गया। फिल्म विशेषज्ञों के मुताबिक आज के दौर में इस गीत को फ़िल्माया जाता तो करीब 2.5 करोड़ रुपए लगते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed