{"_id":"6129cfdd0e82762d62205db2","slug":"bahubali-star-prabhas-owns-these-most-expensive-things-which-will-blow-your-mind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शौक: राजा की तरह जिंदगी जीते हैं 'बाहुबली' प्रभास, करोड़ों की संपत्ति के साथ इन महंगी चीजों के हैं मालिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शौक: राजा की तरह जिंदगी जीते हैं 'बाहुबली' प्रभास, करोड़ों की संपत्ति के साथ इन महंगी चीजों के हैं मालिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। प्रभास ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई फिल्में की हैं लेकिन 'बाहुबली' सीरीज ने उनकी जिंदगी ही पलट के रख दी। इस फिल्म के बाद से ही प्रभास को बाहुबली कहा जाने लगा। इस फिल्म में उन्होंने डबल किरदार निभाया था और दोनों ही किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था।इसके बाद प्रभास अपनी और भी फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं। प्रभास साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। वो एक फिल्म के करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं।
महंगी चीजों के शौकीन हैं प्रभास
बाहुबली की सफलता के बाद प्रभास की कुल संपत्ति करीब 200 करोड़ रुपये हो गई है। प्रभास ने सिर्फ अपने दमदार अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने गुड लुक्स और अनोखे स्टाइल से भी दर्शकों का दिल जीता है। बाहुबली अभिनेता एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीते हैं जिसे जीने की कुछ लोग सिर्फ कल्पना कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन महंगी चीजों के बारे में जो बाहुबली प्रभास के पास है।
2 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों की संपत्ति के मालिक प्रभास एक बेहद ही आलीशान बंगले में रहते हैं। उनके बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ रुपये है।प्रभास का बंगला हैदराबाद के एक पॉश एरिया में हैं। इतना ही नहीं उनके पड़ोसी भारत के कई बड़े बिजनेसमैन और मंत्री हैं।
3 of 5
प्रभास
- फोटो : instagram/actorprabhas
प्रभास अपने लुक्स का काफी ख्याल रखते हैं और वो एक फिटनेस फ्रीक हैं। उनका अपना खुद का एक जिम सेंटर है जिसे वो निजी तौर पर इस्तेमाल करते हैं। उनका ये जिम उनके घर में ही है। खबरों की मानें तो जिम के सामान पर ही प्रभास करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
सेलेब्स चाहे बॉलीवुड के हों या फिर दक्षिण सिनेमा के ज्यादातर सितारों को गाड़ियों का शौक होता है। इसमें प्रभास का नाम भी शामिल है। प्रभास के पास कई शानदार और लग्जीरियस गाड़ियां हैं जिससे वो सफर करना पसंद करते हैं। इसमें से एक गाड़ी है बीएमडब्ल्यू एक्स3एम स्पोर्ट जिसकी कीमत करीब 73 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास जगुआर एक्सजेआर भी है जो सड़कों पर चलती नहीं दौड़ती है। इसकी कीमत करीब 2.03 करोड़ रुपये है। वो रोल्स रॉयस के भी मालिक हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रभास
- फोटो : instagram: actorprabhas
प्रभास के पास गाड़ियां और बंगले तो हैं ही साथ ही उनका एक खुद का वॉलीबॉल कोर्ट है। हैदराबाद में प्रभास ने अपना खुद का वॉलीबॉल कोर्ट रखा है और जब भी उनके पास समय होता है वो अपने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलना पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास बहुत जल्द फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान मौजूद होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।