बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर में पानी की किल्लत हो रही है। उनका कहना है कि जब वो सुबह उठे तो पानी नहीं आ रहा था जिस कारण पूरा दिन परेशानी में बीता। अमिताभ ने इस घरेलू समस्या को अपने फैंस को बताने के लिए उनसे माफी भी मांगी। उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा, 'ओह डियर, इस घरेलू समस्या में आपको शामिल करने के लिए मैं माफी चाहता हूं। ठीक है, अब नहीं बोलूंगा...। आज का दिन मुश्किल भरा रहा।'
आपबीती: अमिताभ के घर में पानी की किल्लत, बोले- 'सुबह उठा तो पानी नहीं आ रहा था...मुश्किल भरा रहा दिन'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने ब्लॉग पर अमिताभ ने क्या लिखा?
अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' की शूटिंग के लिए सुबह 6 बजे उठे तो उन्होंने देखा कि उनके घर में पानी ही नहीं आ रहा था। उन्होंने आगे लिखा कि जब तक पानी फिर से नहीं आता तब तक मुझे कनेक्ट होने का समय मिल रहा है और इसके बाद मैं काम पर निकल जाऊंगा और वैनिटी में तैयार होऊंगा।
इतना ही नहीं, अमिताभ ने इस घरेलू समस्या को पाठकों को बताने के लिए उनसे क्षमा भी मांगी। उन्होंने कहा कि पानी नहीं आने के कारण आज का दिन थोड़ा मुश्किल रहा। पानी कि किल्लत के साथ ही अमिताभ ने अपने ब्लॉग में अपनी फिल्म चेहरे के बारे में भी लिखा है।
अमिताभ ने फिल्म 'चेहरे' के बारे में लिखा कि यह फिल्म सारी जगह नहीं, बल्कि कुछ राज्यों में रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार करें और तब तक वह काम कर रहे हैं। अमिताभ की यह फिल्म रिलीज हो चुकी है।
उनकी फिल्म 'झुंड' भी जल्द ही रिलीज होगी। इसके अलावा वो 'ब्रह्मास्त्र', 'मेडे', 'गुडबाय' और 'द इंटर्न' जैसी फिल्मों में भी काम कर रहे हैं। अमिताभ ने इससे पहले केबीसी के 13वें सीजन के शुरू होने से पहले कहा था कि उनके परिवार में सभी लोग यह शो देखते हैं। जया बच्चन तो केबीसी देखने के लिए अपना सारा काम छोड़ देती है।