सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वालीं हर्षाली मल्होत्रा अब बड़ी हो गई हैं। और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिविटी भी बढ़ गई है। हर्षाली आए दिन अपनी फोटो और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इन दिनों हर्षाली की एक नई तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर छाया बजरंगी भाईजान की 'मुन्नी' का नया अवतार, स्विमिंग पूल में उतरते ही फैंस करने लगे तारीफ
हर्षाली मल्होत्रा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्वीमिंग करते हुए अपनी एक फोटो साझा की है। इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से हर्षाली के फैंस कमेंट बॉक्स में उनके नए लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
इस तस्वीर में हर्षाली स्विमिंग करते वक्त पानी में एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा करते हुए हर्षाली ने कैप्शन में लिखा, "यहां अगर कोई जादू है, तो वह सब पानी में शामिल है।"
View this post on Instagram
आपकों बता दें कि कुछ दिनों पहले ही हर्षाली छुट्टियों मनाने गई थीं। लेकिन इन छुट्टियों के दौरान भी हर्षाली अपने फैंस को नहीं भूली। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहीं। इस दौरान उन्होंने अपने ट्रिप से जुड़ी शानदार फोटो और वीडियो भी फैंस के साथ साझा किए।
हर्षाली की सोशल मीडिया पर लगातार फैन फॉलोइंग बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर उन्हें साढ़े चार लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। गौरतलब है कि हर्षाली फिल्मों के अलावा कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं।
किसान आंदोलन पर कंगना रणौत से भिड़े जसबीर जस्सी, बोले- चापलूसी और बेशर्मी की भी कोई हद होती है
