फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग्स केस के बाद आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी में पति के साथ पहुंचीं भारती सिंह, डांस करती आईं नजर

Thu, 03 Dec 2020 02:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Dec 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa had seen in Aditya Narayan and Shweta Aggarwal wedding
दित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल, भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता और गायक आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने हाल ही में अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद आदित्य नारायण ने मुंबई में अपने करीबियों और दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी शामिल हुए। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी में कॉमेडियन भारती सिंह पति हर्ष लिंबाचिया के साथ शामिल हुईं। 

Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa had seen in Aditya Narayan and Shweta Aggarwal wedding
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को हाल ही में ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। उनके घर में गांजा भी मिला था। इसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी। ड्रग्स केस मामले में नाम सामने आने के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया आदित्य नारायण की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे। मामले के बाद पहला मौका था जब वह किसी सार्वजनिक आयोजन में नजर आए था। 

Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa had seen in Aditya Narayan and Shweta Aggarwal wedding
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

रिसेप्शन पार्टी में भारती व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही थीं। वहीं उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने डार्क ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था। दोनों इस पार्टी में काफी खुश नजर आ रहे थे। इतना नहीं भारती सिंह इतनी खुश दिखाई दे रहीं थी वह पार्टी में डांस कर रही थीं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa had seen in Aditya Narayan and Shweta Aggarwal wedding
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर पर बीते महीने एनसीबी ने छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान इनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। जिसके बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को 21 नवंबर को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया गया। दो दिन बाद दोनों को 15-15 हजार रुपये के मुचलके पर एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने जमानत दे दी थी।

विज्ञापन
Bharti Singh and Harsh Limbachiyaa had seen in Aditya Narayan and Shweta Aggarwal wedding
भारती सिंह - फोटो : file photo

आपको बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही एनसीबी की ये कार्रवाई जारी है। जिसके चलते लगातार कई सेलिब्रिट्रीज के घर छापेमारी हो चुकी है। साथ ही कई को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ भी की जा चुकी है। इस मामले में अब तक अभिनेता अर्जुन रामपाल उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान आदि से भी पूछताछ की जा चुकी है।

पढ़ें: 'लेजा लेजा रे' फेम नीना सरकार ने मुंडवाया अपना सिर, जानिए क्यों उठाया ये कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed