बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने किसी न किसी वजह से अपने सिर मुंडवाए। उनके इस तरह के कदम की हमेशा से सरहाना होती रही है। अब तक कई अभिनेत्रियों ने अपने सिर को मुंडवाया है। इस कड़ी में अब एक मॉडल का भी नाम जुड़ गया है। इस मॉडल ने किसी बड़े कारण की वजह से अपने बालों को मुंडवाया है।
'लेजा लेजा रे' फेम नीना सरकार ने मुंडवाया अपना सिर, जानिए क्यों उठाया ये कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह मॉडल कोई और नहीं बल्कि नीना सरकार हैं। नीना सरकार फिल्म मनी देवो भव के लेजा लेजा रे गाने में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने बालों को दान करके के मकसद से सिर मुंडवाया है। खास बात यह है कि नीना सरकार ने अपने सिर के सभी बालों के खुद ट्रिमर से काटा है। अपने बाल खुद काटते हुए मॉडल ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी साझा किए हैं।
नीना सरकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोनों वीडियो साझा किए हैं। पहले वीडियो में वह अपने घने और सुंदर बालों के साथ दिखाई दे रही हैं। साथ की वह अपने खूबसूरत बालों का शुक्रिया भी अदा कर रही हैं। इसके बाद नीना सरकार वीडियो में ट्रिमर से अपने बाल काटना शुरू करती हैं। वीडियो के आखिरी तक वह अपना आधा सिर मुंडवा लेती हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए नीना सरकार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे सिर को शेविंग करने की वजह से सभी लोग हैं। मैंने आधा सिर मुंडवाते समय उसे रिकॉर्ड किया, चूंकि मेरे सिर पर बहुत बाल हैं इसलिए आधे में मुझे कैमरा बंद करके बालों पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा।' इसके बाद नीना सरकार ने अपना एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया।
अपने दूसरे वीडियो में मॉडल अपने पूरे बालों को काटती हुई नजर आईं। नीना सरकार ने वीडियो में यह भी साफ कर दिया है वह अपने बाल बेच नहीं रही हैं बल्कि दान कर रही हैं। सोशल मीडिया पर नीना सरकार के सिर मुंडवाते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मॉडल के कई फैंस उनके वीडियो और बिना बाल के उनके लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।
पढ़ें: किसी ने की आत्महत्या तो कोई आया कोरोना की चपेट में, 2020 में इन मशहूर सितारों ने दुनिया को कहा अलविदा