{"_id":"5decf5ea8ebc3e1bc7411de8","slug":"bala-actress-yami-gautam-reaction-when-asked-her-to-whom-will-marry-salman-rahul-gandhi-ranbir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान या राहुल गांधी में से किससे शादी करना चाहेंगी यामी गौतम ? अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान या राहुल गांधी में से किससे शादी करना चाहेंगी यामी गौतम ? अभिनेत्री ने दिया ऐसा जवाब
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म बाला की वजह से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अभिनेता आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। बाला की सफलता से खुश यामी गौतम से उनकी शादी को लेकर बेहद मजेदार सवाल किया गया। जिसका उन्होंने बड़े ही खास अंदाज में जवाब दिया। यामी गौतम के जवाब की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
2 of 4
yami gautam
- फोटो : अमर उजाला
यानी गौतम हाल ही में एक मीडिया इवेंट में पहुंची। यहां उन्होंने अपने फिल्मी सफर के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी ढेर सारी बाते कीं। इवेंट में यामी गौतम से पूछा गया कि अगर उन्हें सलमान खान, राहुल गांधी, जसप्रीत बुमराह या रणबीर कपूर में से किसी एक से शादी करने को कहा जाए तो वह इनमें से किससे करना पसंद करेंगी ?मीडिया के इस सवाल से यामी के हाव-भाव बदले नजर आए और उन्होंने अलग तरीके से इस सवाल का जवाब दिया।
3 of 4
yami gautam with sister
- फोटो : social media
थोड़ी देर सोचने के बाद यामी गौतम ने कहा कि वह इनमें से किसी से भी क्यों शादी करना चाहेंगी। अपनी बात को घूमाते हुए यामी ने कहा कि 'क्योंकि मैं लड़की हूं तो क्या मैं शादी करने के लिए हूं।' शादी के सवाल का इस तरह जवाब देने के बाद वह दूसरे सवाल की ओर बढ़ गईं। गौरतलब है कि यामी गौतम की फिल्म बाला पिछले चार हफ्तों से सिनेमाघरों में रिलीज है। कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई बाला को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
bala
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म बाला के कुल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का कुल कलेक्शन 113 करोड़ रुपये ज्यादा हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म बाला आयुष्मान खुराना की सातवीं सुपरहिट फिल्म है। वहीं आयुष्मान खुराना 2018 में लगातार चार हिट फिल्में हिट दे चुके हैं। इस समय आयुष्मान के करियर की रफ्तार फुल स्पीड में हैं। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और अब बाला के साथ उनकी हिट फिल्मों की तादाद डबल हैट्रिक से भी एक ज्यादा हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।