बॉलीवुड के गलियारों से हर दिन कोई नई खबर बाहर आती है। कभी कोई किसी की तारीफ करता है। तो कभी कोई ट्रोल हो जाता है। कभी किसी का पैचअप हो जाता है तो कभी किसी का ब्रेकअप हो जाता है। वहीं आए दिन फिल्म के पोस्टर्स और ट्रेलर्स भी रिलीज होते रहते हैं। ऐसी ही पांच खबरें...
लता मंगेशकर को मिली अस्पताल से छुट्टी से लेकर रिलीज से पहले दबंग 3 ने कमाए करोड़ों रुपये, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लता मंगेशकर की हुई अस्पताल से छुट्टी
स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। लता के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि लता जी बीते 11 नवंबर से अस्पताल में भर्ती थीं। जिसके बाद से उनके तमाम चाहने वाले उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे। लता को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। ऐसे में अब करीब एक महीने बाद उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
स्ट्रीट डांसर की रिलीज डेट आई सामने
वरुण धवन की आगामी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के ट्रेलर रिलीज की तारीख आगे बढ़ गई है। 12 दिसंबर को रिलीज होने वाला ये ट्रेलर अब 18 दिसंबर को रिलीज होगा। मेकर्स ने ट्रेलर को सलमान खान की फिल्म दबंग 3 के साथ अटैच किया है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक रेमो डियूजा का कहना है फिल्म से जुड़ा कुछ काम बाकी रह गया है। उसे पूरा कर इसके ट्रेलर को रिलीज किया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बायोपिक में काम करना चाहते हैं। ये बात संजय ने खुद 'द कपिल शर्मा शो' में कही है। इसके पीछे उन्होंने एक मजेदार वजह भी बताई है। संजय से जब वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि वो कुछ भी बोल देते हैं।' संजय का ये मजेदार जवाब सुनकर सबी हंस पड़े। बता दें कि संजय अपनी फिल्म 'पानीपत' के प्रमोशन के लिए शो में आए थे। संजय के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर, कृति सेनन और निर्देशक आशुतोष गोवारीकर भी आए थे।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on
राजकुमार राव की 'तुर्रम खान' का टाइटल बदला
अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री नुसरत भरूच की आगामी फिल्म 'तुर्रम खान' का रिलीज से पहले ही नाम बदल दिया गया है। इसका नाम बदलकर 'छलांग' रख दिया गया है। इसकी जानकारी फिल्म की अभिनेत्री नुसरत ने दी है। ये फिल्म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता अजय देवगन हैं, जबकि इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है। फिल्म में दोनों लीड एक्टर्स के अलावा मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
A post shared by nushrat (@nushratbharucha) on