फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banaras Movie: नए हीरो को घेरने के लिए ‘धर्म’ पर पूछा सवाल, पढ़िए अनुपम खेर के शागिर्द ने क्या दिया जवाब!

Wed, 28 Sep 2022 10:15 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Banaras Movie Trailer Launch Kannada Malayalam Tamil Telugu Hindi Zaid Khan Sonal Monteiro Jayatheertha
जैद खान- सोनल मोंटेरो - फोटो : अमर उजाला, बेंगलुरु

‘इस्लाम में सिनेमा देखना या सिनेमा में काम करना दोनों हराम हैं। आप मुसलमान होते हुए भी फिल्मों में हीरो बनने जा रहे हैं, इसके बारे में आपका क्या कहना है?’ ये एक सवाल है जो पहली बार कोई फिल्म करने जा रहे हीरो जैद खान से उनकी फिल्म ‘बनारस’ के ट्रेलर लॉन्च पर पूछा गया। जैद खान प्रशिक्षित कलाकार हैं। दूसरा कोई अभिनेता होता तो इस तरह का सवाल सुनकर बगलें झांकने लगता। लेकिन, जैद ने सवाल को मुस्कुराते हुए सुना और चेहरे पर वही मुस्कान बनाए रखते हुए इसका जो जवाब दिया, उसके बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मौका था कन्नड़ फिल्म ‘बनारस’ के ट्रेलर लॉन्च का और इस दौरान पूरे देश से बेंगलुरु पहुंचे पत्रकारों के सामने फिल्म के कन्नड़ के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी के ट्रेलर भी दिखाए गए।

Banaras Movie Trailer Launch Kannada Malayalam Tamil Telugu Hindi Zaid Khan Sonal Monteiro Jayatheertha
जैद खान- जयतीर्थ - फोटो : अमर उजाला, बेंगलुरु
बनारस में शूट हुई कन्नड़ फिल्म

वाराणसी शहर का सौंदर्य बोध सिनेमा के आकर्षण का केंद्र शुरू से रहा है। हिंदी सिनेमा में इस शहर को कई बार दिखाया गया है। लेकिन, किसी कन्नड़ फिल्म की पूरी कहानी इसी शहर पर आधारित होने का मौका पहली बार देखने को मिल रहा है। नवंबर के पहले शुक्रवार को देश की पांच प्रमुख भाषाओं में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बनारस’ मूल रूप से कन्नड़ में बनी फिल्म है। चर्चित निर्देशक जयतीर्थ की इस फिल्म से जैद खान नामक एक नए सितारे का बड़े परदे पर उदय हो रहा है और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कन्नड़, तेलुगू और हिंदी सिनेमा के कई सितारे नजर आए।

Banaras Movie Trailer Launch Kannada Malayalam Tamil Telugu Hindi Zaid Khan Sonal Monteiro Jayatheertha
फिल्म- बनारस का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला, बेंगलुरु
‘बनारस’ में दिखेगा पुराना बनारस

निर्देशक जयतीर्थ बताते हैं, ‘फिल्म ‘बनारस’ ऐसी आखिरी फिल्म है जिसमें काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास मौजूद रहे भवनों व पुराने मंदिरों को आखिरी बार परदे के लिए शूट किया गया है। हमारी फिल्म की शूटिंग के तुरंत बाद ही वहां कॉरिडोर बनाने का काम शुरू हुआ था और अब वाराणसी की वे पुरानी इमारतें सिर्फ इसी फिल्म में देखी जा सकेंगी। काशी हमारी फिल्म की आत्मा है और ये कहानी समय में यात्रा करने वाले एक युवा की कहानी है। फिल्म ‘बनारस’ ऐसी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म भी है, जिसकी 80 फीसदी शूटिंग उत्तर प्रदेश में हुई। ये फिल्म एक तरह से कावेरी का गंगा से संगम है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Banaras Movie Trailer Launch Kannada Malayalam Tamil Telugu Hindi Zaid Khan Sonal Monteiro Jayatheertha
जैद खान, सोनल मोंटेरो - फोटो : अमर उजाला, बेंगलुरु
पहली फिल्म मातृभाषा में करना शुरू से तय

फिल्म ‘बनारस’ से डेब्यू करने जा रहे जैद खान ने मुंबई में काफी समय व्यतीत किया है। अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल से उन्होंने अभिनय का प्रशिक्षण भी लिया और इस दौरान उन्हें हिंदी सिनेमा के भी काफी प्रस्ताव मिले। जैद खान कहते हैं, ‘हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर मेरा समान अधिकार है। लेकिन, मैं अपने एक्टिंग करियर की पहली फिल्म अपनी मातृभाषा कन्नड़ में ही करूंगा, ये निर्णय मैंने इस क्षेत्र में आने के पहले दिन ही कर लिया था। फिल्म को हमने दूसरी भाषाओं में भी डब किया है लेकिन जिस माटी में मैं बड़ा हुआ, उसका कर्ज चुकाने के लिए मैंने पहली फिल्म कन्नड़ में ही बनाई। कन्नड़ सिनेमा को हिंदी भाषी क्षेत्रों में जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं अभिभूत हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म ‘बनारस’ को भी हिंदी भाषी क्षेत्रों में वैसा ही प्यार मिलेगा।’

विज्ञापन
Banaras Movie Trailer Launch Kannada Malayalam Tamil Telugu Hindi Zaid Khan Sonal Monteiro Jayatheertha
जैद खान और वी रविचंद्रन ट्रेलर लॉन्च के दौरान - फोटो : अमर उजाला, बेंगलुरु
कलाकार का कोई धर्म नहीं होता

जैद खान ने फिल्म की अभिनेत्री सोनल मोंटीरो के साथ इस दौरान पूछे गए दर्जनों सवालों के जवाब मुस्कुराते हुए दिए लेकिन सबसे कठिन सवाल जो उनसे पूछा गया वह एक कन्नड़ पत्रकार की तरफ से आया। उनसे पूछा गया, ‘इस्लाम में सिनेमा देखना या सिनेमा में काम करना दोनों हराम हैं। आप मुसलमान होते हुए भी फिल्मों में हीरो बनने जा रहे हैं, इसके बारे में आपका क्या कहना है?’ सवाल सुनकर पूरे हॉल में चुप्पी छा गई और सब सोचने लगे कि एक उभरता सितारा आखिर ऐसे सवाल का जवाब क्या देगा। लेकिन, जैद ने माइक संभाला और बस इसका इतना सा उत्तर दिया, ‘एक कलाकार का ना कोई धर्म होता है और ना ही कोई जाति। वह बस कलाकार होता।’ जैद के इस जवाब ने ट्रेलर लॉन्च के लिए हॉल में मौजूद सारे लोगों का दिल जीत लिया और पूरा हॉल देर तक तालियों की गूंज से गड़गड़ाता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed