फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: पड़ोसी मुल्क में पठान के रिलीज होने से पहले हुआ विरोध, इस बांग्लादेशी अभिनेता ने जताई आपत्ति

Wed, 10 May 2023 03:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 10 May 2023 03:04 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi actor monowar hossain dipjol against bangladesh government decision to release Pathaan in country
पठान - फोटो : social media

शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दोनों जगह जमकर प्यार मिला है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। हालांकि पठान के बेशरम रंग गाने ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब यह फिल्म बांग्लादेश में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन इससे पहले बांग्लादेशी अभिनेता और निर्माता देश में पठान की रिलीज करने के बांग्लादेश सरकार के फैसले के खिलाफ हैं। 

bangladeshi actor monowar hossain dipjol against bangladesh government decision to release Pathaan in country
पठान - फोटो : social media

बांग्लादेशी अभिनेता और निर्माता मोनोवर हुसैन डिपजोल ने कहा कि उन्होंने हमेशा बांग्लादेश में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन का विरोध किया है। इससे पहले फरवरी में उन्होंने इस फिल्म के रिलीज होने के लिए बांग्लादेशी सरकार की आलोचना की थी। अभिनेता का कहना है कि बांग्लादेशी सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग से बांग्लादेशी फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान होगा। 

इसे भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

bangladeshi actor monowar hossain dipjol against bangladesh government decision to release Pathaan in country
डिपजोल, पठान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की पठान आखिरकार 12 मई को बांग्लादेशी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभिनेता अपनी फिल्म की बेहतर कमाई के लिए इसे वहां भी रिलीज करना चाहते हैं। खबरों के अनुसार पड़ोसी देश के 41 सिनेमाघरों में इस फिल्म का रिलीज किया जाएगा और हर दिन इसके 198 शो चलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bangladeshi actor monowar hossain dipjol against bangladesh government decision to release Pathaan in country
फिल्म पठान - फोटो : social media

खबरों के अनुसार, डिपजोल द्वारा निर्मित और अभिनीत एक फिल्म भी पठान के आसपास रिलीज होगी। डिपजोल ने इसको लेकर दावा किया है कि बांग्लादेशी दर्शक शाहरुख खान की फिल्म के बजाय उनकी फिल्म देखना पसंद करेंगे। अब अभिनेता की इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर उनको जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
bangladeshi actor monowar hossain dipjol against bangladesh government decision to release Pathaan in country
फिल्म पठान - फोटो : social media

बता दें कि बांग्लादेश में 1971 के बाद देश के गठन के बाद अब पहली हिंदी फिल्म रिलीज हो रही है। ऐसे में देश के गठन के तकरीबन 52 साल बाद कोई हिंदी फिल्म रिलीज हो रही है। पठान के जरिए शाहरुख ने चार साल के ब्रेक के बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया था। इस फिल्म में पहली बार उन्होंने जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा की थी। सलमान खान ने भी फिल्म में कैमियो किया था। अब शाहरुख खान जल्द ही एटली के डायरेक्शन में बनी जवान में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed