फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri: बप्पा ने बताया क्या करेंगे पिता बप्पी लाहिड़ी के गोल्ड कलेक्शन के साथ, बोले- हम इसे लोगों को...

Wed, 23 Mar 2022 02:03 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 23 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bappa Lahiri Reveals what family is going to do with Dicso king Bappi Lahiri gold collection
बप्पी लाहिड़ी और बप्पा लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी का पिछले महीने निधन हो गया था। वह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया नाम की बीमारी से ग्रस्त थे। डिस्को किंग अपने हिट गानों के अलावा अपने गोल्ड कलेक्शन के लिए भी जाने जाते थे। बप्पी लाहिड़ी का मानना था कि गोल्ड उनके लिए लकी है और वह हमेशा उसे पहने रखते थे। हाल ही में बप्पी दा के बेटे बप्पा लाहिड़ी ने एक साक्षात्कार में बताया कि वह अपने पिता के इस गोल्ड कलेक्शन का क्या करेंगे।

Bappa Lahiri Reveals what family is going to do with Dicso king Bappi Lahiri gold collection
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बप्पा लाहिड़ी ने एक साक्षात्कार में बताया कि उनके पिता बप्पी दा सोने को धार्मिक दृष्टिकोण से जोड़कर देखते और पहनते थे। वह उसे स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर नहीं पहनते थे। उनका मानना था कि सोना उनके लिए लकी है। ऐसे में अगर उन्हें सुबह पांच बजे भी फ्लाइट पकड़नी हो तो वह अपना सारा सोना पहनकर ही निकलते थे।

Bappa Lahiri Reveals what family is going to do with Dicso king Bappi Lahiri gold collection
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

जब बप्पा लाहिड़ी से पूछा गया कि अब बप्पी दा के गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा तो उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के इस गोल्ड कलेक्शन को संभल कर रखेंगे और इसे किसी म्यूजियम में डिस्पले किया जाएगा ताकि लोग इसे देख सकें। बप्पा ने बताया कि बप्पी दा के पास सिर्फ गोल्ड का ही नहीं, बल्कि उनके पास जूते, सनग्लसेज, घड़ी और टोपी का भी बहुत बढ़िया कलेक्शन था। बप्पी दा अपनी इन सभी चीजों से बहुत प्यार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappa Lahiri Reveals what family is going to do with Dicso king Bappi Lahiri gold collection
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

इधर, अभी हाल ही में बप्पी दा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की गई थी, जिसके बाद उनके फैंस और परिवार के सदस्य काफी इमोशनल हो गए थे। फोटो के साथ लिखा गया था विरासत हमेशा के लिए रहती है। वहीं, बप्पी दा की मोनोक्रोम फोटो में बस उनकी सोने की अंगूठी और गहनों को हाईलाइट किया गया था।

विज्ञापन
Bappa Lahiri Reveals what family is going to do with Dicso king Bappi Lahiri gold collection
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि बप्पी लाहिड़ी का बीते माह 16 फरवरी 2022 को 69 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह डिस्को किंग नाम से मशहूर थे। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए थे, जिन्हें आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। बप्पी दा अब लोगों के बीच नहीं रहे, लेकिन उनके गाने सदा के लिए लोगों के दिलों में रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed