हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी अपना जन्मदिन 27 नवंबर को मनाते हैं। उन्होनें बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। बप्पी हमेशा से फिल्मों में अपनी एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी पहचान उनके सोने के गहनों से भी होती है। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बप्पी लाहिड़ी की ज्वेलरी के बारे में बताते हैं।
इस वजह से इतनी ज्वेलरी पहनते हैं बप्पी लाहिड़ी, छह साल पहले थे इतने गोल्ड और संपत्ति के मालिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बप्पी लाहिड़ी को सोने के गहने पहनना काफी पसंद है। सोने को वह अपना भाग्य मानते हैं। यही वजह है जो बप्पी लाहिड़ी के शरीर पर ढेरों गहने दिखाई देते हैं। उनके गले और हाथ हमेशा ज्वेलरी से भरे दिखाई देते हैं। बप्पी लाहिड़ी इतनी ज्वेलरी क्यों पहनते हैं इस बारे में भी वह अपने कई इंटरव्यू में बोल चुके हैं। उन्हें ज्यादा गहने बनने की प्रेरणा अमेरिकन रॉकस्टार एल्विस प्रेस्ली से मिली थी।
बप्पी लाहिड़ी ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हॉलीवुड गायक एल्विस प्रेस्ली सोने की चैन पहनते थे और मुझे वह काफी पसंद थे। उस वक्त मैं सोचता था कि जब मैं सफल इंसान बनऊंगा तो अपनी अलग छवि बनाउंगा और उसके बाद मैं इतना सोना पहन पाया। सोना मेरे लिए लकी है।' वहीं बात करें बप्पी लाहिड़ी के पास मौजूद सोने की तो जाहिर है कि उनके पास लाखों रुपये का सोना है।
बप्पी लाहिड़ी ने अपने पास मौजूद सोने और संपत्ति की जानकारी साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान दी थी। साल 2014 में वह लोकसभा चुनाव में खड़े हुए थे। इस दौरान बप्पी लाहिड़ी ने अपनी संपत्ति के बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी थी। चुनावी हलफनामें के अनुसार साल 2014 में बप्पी लाहिड़ी के पास 754 ग्राम सोना है और 4.62 किलो चांदी है। हालांकि अब उनकी इस संपत्ति में बदलाव हो गया होगा।
बप्पी लाहिड़ी ही नहीं उनकी पत्नी चित्रानी भी सोने की शौकीन हैं। 2014 के चुनावी हलफनामें के मुताबिक बप्पी लाहिड़ी की पत्नी के पास 967 ग्राम सोना, 8.9 किलो चांदी, चार लाख के हीरे हैं। वहीं उनके पास करीब 20 करोड़ की कुल संपत्ति है। अब तक इस संपत्ति में भी काफी बदलाव हो गया होगा। आज भी बप्पी लाहिड़ी के सोने और गानों की चर्चा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में जमकर होती है।
पढ़ें: ड्रग्स मामले में भारती सिंह को लेकर राखी सावंत ने कहा कुछ ऐसा, फैंस कर रहे जमकर तारीफ