फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri-Chitrani: पांच साल छोटी चित्रानी के साथ कैसे शुरू हुई बप्पी दा की लव स्टोरी, दिलचस्प है किस्सा

Tue, 24 Jan 2023 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 24 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Bappi Lahiri Chitrani Lahiri Wedding Anniversary Know about Music Composer Love Story
बप्पी लाहिड़ी, चित्रानी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-म्यूजिक कंपोजर बप्पी लाहिड़ी की गिनती उन चुनिंदा कलाकारों में होती है, जिनके गाने आज के समय में भी लोग सुनना पसंद करते हैं। बप्पी दा को डिस्को किंग भी कहा जाता है। उनके कंपोज किए गाने मौजूदा समय में भी कहीं बजते हैं तो लोगों के पांव अपने आप ही थिरकने लगते हैं। आज बप्पी दा की शादी की सालगिरह पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।


Rajkumar Santoshi: निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Bappi Lahiri Chitrani Lahiri Wedding Anniversary Know about Music Composer Love Story
बप्पी लाहिड़ी, चित्रानी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बप्पी लाहिड़ी की शादी बहुत कम उम्र में ही हो गई थी। एक चैट शो में उन्होंने बताया था कि जब वह चित्रानी के साथ शादी के बंधन में बंधे तक उनकी उम्र महज 23 वर्ष थी। वहीं, उनकी पत्नी सिर्फ 18 साल  की थीं। इस शो में उन्होंने अपनी लव स्टोरी को लेकर भी कई खुलासे किए थे। बप्पी ने बताया था कि कैसे चित्रानी से उन्होंने  खास अंदाज में अपने प्यार का इजहार किया था। 
James Cameron: 'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में कमाए दो बिलियन डॉलर, जेम्स कैमरून ने लगा दी अनोखी हैट्रिक

Bappi Lahiri Chitrani Lahiri Wedding Anniversary Know about Music Composer Love Story
बप्पी लाहिड़ी, चित्रानी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

चैट शो में एक गाने का जिक्र करते हुए बप्पी दा ने बताया था कि उस समय 'प्यार मांगा है' गाने पर काम चल रहा था। मैं इस गाने की रिकॉर्डिंग के लिए स्टूडियो में गया था। चित्रानी भी वहां आई थीं। मैंने गाने के बोल 'प्यार मांगा है तुम्हीं से न इनकार करो...पास बैठो जरा...इकरार करो' गाए। यह पूरा गीत चित्रानी के लिए ही था। इस शो के दौरान उन्होंने चित्रानी से अपनी मुलाकात का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि दोनों फैमिली फ्रेंड थे, जिसकी वजह से वह एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। उन्होंने बताया था कि चित्रानी से जब वह मिले तब वह बहुत छोटे थे। इस बातचीत में बप्पी ने यह भी खुलासा किया था कि चित्रानी से उन्हें काफी ज्यादा प्रेरणा मिलती थी। 
Rahul Athiya Wedding Live: शादी के बंधन में बंधे अथिया-केएल राहुल, समारोह से सामने आईं पहली तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri Chitrani Lahiri Wedding Anniversary Know about Music Composer Love Story
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बप्पी लाहिड़ी की तरह चित्रानी का परिवार भी संगीत से जुड़ा था। अपने म्यूजिक करियर में बप्पी दा ने कई सुपरहिट गाने दिए। साल 1983 से 1985 के दौरान उन्होंने 12 सिल्वर जुबली फिल्मों में संगीत दिया। किशोर कुमार से बप्पी लाहिड़ी के पारिवारिक संबंध थे। वह उन्हें मामा जी कहा करते थे। दोनों की जोड़ी ने एक साथ कई सुपरहिट गाने दिए।
Athiya Kl Rahul Wedding Pics: एक-दूजे के हुए अथिया-केएल राहुल, शादी के बाद सामने आईं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed