फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathaan: 'पठान' रिलीज से पहले ही फैंस पर चढ़ा किंग खान का क्रेज, 2400 रुपये में बिक रहा टिकट

Mon, 23 Jan 2023 11:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 23 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan and Deepika Padukone starrer Pathaan ticket sell for rs 2400 show become housefull
फिल्म पठान - फोटो : social media

बॉलीवुड के किंग खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान रिलीज से पहले ही फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही है। फैंस भी शाहरुख को सिल्वर स्क्रिन पर देखने के लिए बेताब हैं। एक तरफ तो पठान विवादों में घिरी हुई है और तमाम विरोधों का सामना कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ शाहरुख के फैंस इस फिल्म का टिकट खरीदने के लिए पैसों को पानी की तरह बहाने के लिए तैयार हैं। किंग खान की फिल्म आने से पहले ही उनका क्रेज दर्शकों पर चढ़ता नजर आ रहा है।

Shahrukh Khan and Deepika Padukone starrer Pathaan ticket sell for rs 2400 show become housefull
फिल्म पठान - फोटो : social media

किंग खान के फैंस अक्सर उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, लेकिन फिल्म 'पठान' से पहले शाहरुख की खुमारी उनके फैंस पर काफी अलग तरह से चढ़ रही है। गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' को देखने के लिए किंग खान के फैंस हजारों रुपये खर्च करके फर्स्ट डे फर्स्ट शो के टिकट्स खरीद कर रहे हैं। 20 जनवरी से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी, तब से इस फिल्म के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। इन सबके बावजूद फैंस टिकट्स लेने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Rajkumar Santoshi: निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Shahrukh Khan and Deepika Padukone starrer Pathaan ticket sell for rs 2400 show become housefull
फिल्म पठान - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में 'पठान' का टिकट 2400, 2200 और 2000 रुपये में बिक रहा है। आश्चर्य की बात है कि इतना महंगा टिकट होने के बावजूद सारे शो हाउसफुल है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली के कुछ मल्टीप्लेक्स में 'पठान' का टिकट 2100 रुपये तक का बिक रहा है। इसके अलावा मॉर्निंग शो के टिकट्स कुछ सिनेमाघरों में 1000 रुपये तक बिक रहे हैं, लेकिन महंगे टिकट्स होने के बावजूद शाहरुख की 'पठान' की एडवांस बुकिंग सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 'पठान' के हिंदी और तेलुगू वर्जन के टिकट्स सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।  रिलीज से पहले ही शाहरुख का स्टारडम इस बात की गवाही दे रहा है कि उनकी फिल्म पठान सुपरहिट होने वाली है। 'पठान' को लेकर चल रहे विवाद का भी फैंस पर कोई असर नहीं पड़ा। 

James Cameron: 'अवतार 2' ने पूरी दुनिया में कमाए दो बिलियन डॉलर, जेम्स कैमरून ने लगा दी अनोखी हैट्रिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan and Deepika Padukone starrer Pathaan ticket sell for rs 2400 show become housefull
फिल्म पठान - फोटो : social media

आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में फैंस को शाहरुख का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिलेगा। शाहरुख ने ‘पठान’ के लिए अपनी बॉडी पर काफी मेहनत की है, जो फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आ रहा है। ‘पठान’ में शाहरुख दीपिका पादुकोण संग रोमांस करते दिखेंगे। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed