बॉलीवुड के लिजेंडरी सिंगर बप्पी लाहिड़ी अपने स्टाइलिश गाने और अनोखे अंदाज, दोनों के लिए ही आम लोगों के साथ साथ इंडस्ट्री में मशहूर हैं। उनके गाए हुए गाने आज भी लोगों के जेहन में है और लोग उनके गानों पर झूमते नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही अब उनकी आने वाली पीढ़ी में देखा जा रहा है। आपको बता दे कि उनके ग्रैंडसन यानि पोते ने भी एक इंग्लिश गाने की कॉपी की है। लोगों ने उनके पोते की जमकर तरीफ की है।
पोते में दिखी सिंगर बप्पी लहरी की झलक, वीडियो देख यूजर्स की खुली रह गई आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो में उनका पोता स्वास्तिक बंसल ब्लैक चश्मे और ब्लैक शर्ट में मस्ती भरे अंदाज में गाता हुआ दिखाई दे रहा है। स्वास्तिक में अपने दादा बप्पी दा की झलक दिखाई दे रही है। लोगों की मानें तो बप्पी दा ने उनके पोते को बिल्कुल अपने जैसा तैयार किया है।
Bappi da grandson #swastikbansal got the blues ❤️👌
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
संगीतकार बप्पी लाहिड़ी को उनके प्रसिद्ध गीत 'जिम्मी जिम्मी आजा अजा' के साथ वैश्विक संगीत में अपने योगदान के लिए लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस द्वारा सम्मानित किया गया है। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए बप्पी दा ने बताया- 'यह लगभग पांच दशकों और 600 से अधिक फिल्मों व अनगिनत प्रशंसा वाली एक लंबी यात्रा रही है लेकिन 'जिम्मी जिम्मी' हमेशा खास रहा है।'
बप्पी दा ने आगे बताया- यह दुनिया के हर हिस्से में फॉलो किया गया है। इस तरह के प्यार से मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं यह मेरे प्रशंसकों का प्यार है, जो मुझे आगे बढ़ाता रहता है।'