{"_id":"5ae961934f1c1b63098b78bb","slug":"ranbir-kapoor-starrer-film-sanju-new-poster-has-been-released","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' का एक और पोस्टर, पहली बार 'खलनायक' लुक में दिखे रणबीर कपूर, देखिएगा जरूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' का एक और पोस्टर, पहली बार 'खलनायक' लुक में दिखे रणबीर कपूर, देखिएगा जरूर
Wed, 02 May 2018 02:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'संजू' इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का टीजर दर्शकों को काफी पसंद आया था। इसके बाद फिल्म के दो पोस्टर भी सामने आ चुके हैं। संजय दत्त का किरदार कर रहे रणबीर कपूर की इस फिल्म के पोस्टर को संजय दत्त के फैंस ने ही नहीं बल्कि रणबीर सिंह के फैंस ने भी काफी पसंद किया था। अब 'संजू' का तीसरा पोस्टर रिलीज हो गया है।
2 of 4
sanju
फिल्म 'संजू' का तीसरा पोस्टर उनके बाकी दो पोस्टर से काफी अलग है। चूंकि इस फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाएगा। इसलिए 'संजू' के नए पोस्टर में रणबीर कपूर बड़े बालों वाले संजय दत्त के लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को देखने के बाद आप यह कह सकते हैं कि इस पोस्टर में रणबीर सिंह संजय दत्त की 'खलनायक', 'सड़क' और 'साजन' जैसी फिल्मों के समय के लुक में नजर आ रहे हैं।
3 of 4
बात करें फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा अन्य एक्टर की तो इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, दिया मिर्जा, सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल जैसे स्टार्स प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त के बचपन से लेकर जेल में सजा काटने तक की हर घटना को बयां किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'संजू' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म को बनाने में संजय दत्त ने राजकुमार हिरानी का पूरा साथ दिया। उन्होंने अपनी जिंदगी की पूरी कहानी को बड़ी ईमानदारी से बताया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत फिल्म विधु चोपड़ा और हिरानी द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।