फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Ki Barfi: बरेली की बर्फी की रिलीज के सात साल पूरे, आयुष्मान-अश्निनी ने खास अंदाज में मनाया जश्न

Sun, 18 Aug 2024 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 18 Aug 2024 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Ki Barfi completes 7 years of its release Ayushmann Khurrana Ashwiny iyer tiwari post on social media
अश्विनी अय्यर तिवारी, आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम- अश्विनी अय्यर तिवारी- आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना , राजकुमार राव और कृति सेनन के करियर की सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों में बरेली की बर्फी का नाम भी शामिल है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज इस फिल्म की रिलीज के सात साल पूरे हो गए हैं। फिल्म की सातवीं सालगिरह के मौके पर आयुष्मान खुराना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। साझा किए गए मजेदार वीडियो में लिखा है, "बरेली की बर्फी के सात साल।"

Bareilly Ki Barfi completes 7 years of its release Ayushmann Khurrana Ashwiny iyer tiwari post on social media
बरेली की बर्फी बीटीएस फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम- अश्विनी अय्यर तिवारी

वहीं, फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने भी इस मौके पर खास पोस्ट के जरिए फिल्म की सातवीं सालगिरह को खास अंदाज में मनाया है। अश्विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के निर्माण के दौरान की कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। साथ ही, उन्होंने कैप्शन के जरिए दर्शकों के साथ अपनी अम्मा का आभार भी व्यक्त किया।

Bareilly Ki Barfi completes 7 years of its release Ayushmann Khurrana Ashwiny iyer tiwari post on social media
बरेली की बर्फी बीटीएस फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम- अश्विनी अय्यर तिवारी

उन्होंने लिखा, "बरेली की बर्फी के सात साल। प्यार के लिए आभार। विशेष रूप से सिनेमा प्रेमी अम्मा का आभार। मैंने बरेली की बर्फी तब बनाई थी जब बच्चे पांच साल के थे। मुझ पर आपने विश्वास जताया और बताया कि अपने सपने का पीछा करने के लिए दोषी महसूस नहीं करना चाहिए। इसी वजह से आज मैं यहां हूं। आपके शब्दों ने मुझे अपने अज्ञात रास्ते पर चलने के लिए पंख दिए और यही कारण है कि मैं फिल्में बनाने लगी। अब जब मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो बहुत सारे किस्से हैं, जिनको मैं हमेशा याद करती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं कहानियां सुनाना जारी रखूंगी और आपको गौरवान्वित करूंगी।"

View this post on Instagram

A post shared by Ashwiny Iyer Tiwari (@ashwinyiyertiwari)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bareilly Ki Barfi completes 7 years of its release Ayushmann Khurrana Ashwiny iyer tiwari post on social media
बरेली की बर्फी बीटीएस फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम- अश्विनी अय्यर तिवारी

अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म निकोलस बरू के सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास 'द इंग्रीडिएंट्स ऑफ लव' पर आधारित थी। फिल्म के गाने से लेकर कलाकारों के अभिनय तक ने दर्शकों के दिल जीत लिए थे। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म सफल रही थी।  फिल्म में पंकज त्रिपाठी और सीमा पाहवा ने भी कमाल की अदाकारी दिखाई थी।

विज्ञापन
Bareilly Ki Barfi completes 7 years of its release Ayushmann Khurrana Ashwiny iyer tiwari post on social media
बरेली की बर्फी बीटीएस फोटो - फोटो : इंस्टाग्राम- अश्विनी अय्यर तिवारी

बरेली की बर्फी की कहानी बिट्टी (कृति) के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो आज के समय के हिसाब से चलने  वाली युवा लड़की है। वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती है और किसी के दबाव में आकर शादी नहीं करना चाहती है। उसकी जिंदगी में तब बदलाव आता है जब उसकी मुलाकात एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक चिराग दुबे (आयुष्मान) से होती है और वह अपने पसंदीदा लेखक प्रीतम विद्रोही (राजकुमार) से मिलने की इच्छा व्यक्त करती है। फिल्म के गाने स्वीटी तेरा ड्रामा और नज्म नज्म रिलीज होते ही लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे।
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए मिले 40 करोड़ रुपये, पहली फिल्म के लिए मिले थे महज इतने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed