बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही 'बवाल' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखने वाली हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर दुबई में लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस लॉन्च इवेंट के दौरान अभिनेता ने कई दिलचस्प बातें बताईं।
Bawaal Event: जिस स्कूल में वरुण ने की शूटिंग उसके छात्र रह चुके हैं डेविड धवन, एक्टर ने किया दिलचस्प खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण ने खुलासा किया कि जिस स्कूल में उन्होंने 'बवाल' की शूटिंग की है, कई साल पहले उनके पिता डेविड धवन उसी स्कूल के छात्र थे। बता दें कि फिल्म में वरुण धवन का किरदार अज्जू एक इतिहास शिक्षक के रूप में दिखने वाला है।
Vidya Balan: स्कूल में विद्या बालन की सीनियर थीं शिल्पा शेट्टी, पुराने दिनों को याद कर साझा कीं बेहतरीन बातें
वरुण इस दिलचस्प तथ्य को बताते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बचपन में वह एक खास मकसद के साथ बहुत मेहनत से पढ़ाई करते थे। अभिनेता ने कहा, "मैंने अपनी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान कड़ी मेहनत से पढ़ाई की। दसवीं कक्षा की परीक्षा में रोहित के स्कोर को मात देने के लिए मैंने ऐसा किया।"
'बवाल' में वरुण के किरदार में कई शेड्स देखने को मिलेंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान, वरुण ने बताया कि निर्देशक नितेश तिवारी के इनपुट और मार्गदर्शन ने फिल्म में उनके परफॉर्मेंस को आसान बना दिया। इस किरदार के लिए अपनी तैयारी के बारे में बात करते हुए वरुण ने साझा किया, "यह कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं था। मैंने हमेशा नितेश सर से पूछा कि फिल्म के लिए तैयारी कैसे करनी है, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी कोई तैयारी करने के लिए नहीं कहा। यह सिर्फ नितेश सर के साथ चरित्र के लिए लय खोजने के बारे में था। आप जो परफॉर्मेंस देख रहे हैं, वह उन्हीं की देन है। मैं इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हूं, और मैं सभी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा हूं।"
गौरतलब है कि नितेश तिवारी की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्देशकों में होती है। उनके डायरेक्शन में बनी 'दंगल' और 'छिछोरे' को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। हालांकि, उनकी फिल्म 'बवाल' सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। इसे सीधा प्राइम वीडियो पर 21 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
Bollywood Celebs: इन सुपरस्टार्स ने एक्टिंग के लिए कुर्बान की पढ़ाई, लिस्ट में अक्षय-प्रियंका का भी नाम शामिल