जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बवाल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। जान्हवी के साथ फिल्म में वरुण धवन नजर आए हैं। फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जान्हवी कपूर के करियर की शुरुआत से अक्सर उनके बारे में यह कहा गया है कि वह अपनी फिल्मों का पीआर ठीक से नहीं करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।
Janhvi Kapoor: अपनी पीआर रणनीति को खराब बताने वालों को जान्हवी ने दिया जवाब, बोलीं- जैसी हूं, वैसी रहूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान्हवी कपूर हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री में अपनी अब तक की यात्रा पर बात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई बार स्टारडम डर से प्रेरित होता है। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपने अलग रवैये को लेकर भी कई बातें सामने रखीं।
जान्हवी का कहना है कि अक्सर वह ऐसी बातें सुनती हैं कि कोई फिल्म खराब या अच्छी नहीं होती, सिर्फ मार्केटिंग खराब होती है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उनकी किसी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो उन्हें बोला गया कि मार्केटिंग अच्छी नहीं की गई। हालांकि, जान्हवी ने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन कहा कि ऐसा अक्सर होता है।
Tamannaah Bhatia: तमन्ना को अब नए ‘मिशन विजय’ की तलाश, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ का बुलबुला फूटने के बाद बढ़ी बेचैनी
जान्हवी ने आगे कहा कि जब आप इंडस्ट्री में होते हैं या ऐसे माहौल में होते हैं तो एक डर होता है। हर कोई जहां खुद को नोटिस कराने के लिए चिल्ला रहा होता है, वहां आप सिर्फ इसलिए डरे रहते हैं कि आप ऐसे माहौल में चुप हैं तो क्या कोई आपको नोटिस करेगा?
Kargil Vijay Diwas 2023: सेना से रहा है इन एक्ट्रेस का नाता, साझा कर चुकी हैं बहादुरी के किस्से
जान्हवी कपूर ने आगे कहा कि वह जैसी हैं, वैसी बनी रहने के लिए उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई है। एक्ट्रेस ने कहा, 'कोई काम पर्याप्त नहीं होता'। उन्होंने आखिर में कहा कि इस तरह का रवैया अपनाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है और यह काफी ज्यादा चैलेंजिंग है। बता दें कि 'बवाल' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
Kartik Aaryan: 'रूह बाबा' बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, जानें कब शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग