फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: 'रूह बाबा' बनकर फिर धूम मचाएंगे कार्तिक, जानें कब शुरू होगी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग

Wed, 26 Jul 2023 09:44 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Wed, 26 Jul 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
karthik aryan starrer bhool bhulaiyaa 3 shooting starts from February film likely to hit the screens on diwali
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में आई फिल्म फिल्म 'भूल भुलैया 2' से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आई थी, जिसके बाद फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट की मांग कर रहे थे। इस बीच 'भूल भुलैया 3' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि कार्तिक जल्द ही इसके तीसरे पार्ट यानी 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

karthik aryan starrer bhool bhulaiyaa 3 shooting starts from February film likely to hit the screens on diwali
'भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जी हां, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' अगले साल यानी 2024 की फरवरी तक फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है। फिल्म की इस समय स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

karthik aryan starrer bhool bhulaiyaa 3 shooting starts from February film likely to hit the screens on diwali
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

इसके अलावा टीम ने इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंजाइजी के तीसरे पार्ट के लिए बेसिक प्लॉट को तैयार कर लिया है। भूषण कुमार खुद फिल्म 'भूल भुलैया 3' के सभी पहलुओं को सही करने पर बारीकी से काम कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि फरवरी, 2024 तक फिल्म को फ्लोर पर आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karthik aryan starrer bhool bhulaiyaa 3 shooting starts from February film likely to hit the screens on diwali
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

वहीं, कहा जा रहा है कि मेकर्स 'भूल भुलैया 3' को साल 2024 में दीवाली पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग करने से पहले अभिनेता डायरेक्टर कबीर खान के साथ फिल्म 'चंदू चैंपियन' की शूटिंग पूरी करेंगे। 

RARKPK: ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की स्क्रीनिंग पर खूब जमा रंग, इन सितारों ने की शिरकत

विज्ञापन
karthik aryan starrer bhool bhulaiyaa 3 shooting starts from February film likely to hit the screens on diwali
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

डायरेक्टर अनीस बज्मी को फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर काम शुरू करने से पहले शाहिद कपूर के साथ अपनी अगली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग करने की उम्मीद है। कार्तिक आर्यन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी पाइपलाइन में 'भूल भुलैया 2', 'चंदू चैंपियन', 'आशिकी 3' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्में हैं। 

यह भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia: तमन्ना को नहीं मिली उपासना से कोई हीरे की अंगूठी, अभिनेत्री ने बताया वायरल तस्वीर का सच
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed