फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adnan Siddiqui: 'दो मुल्कों के बीच कला कहीं फंस गई है', अदनान ने बॉलीवुड और पाकिस्तानी इंडस्ट्री पर की बात

Wed, 26 Jul 2023 09:35 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 26 Jul 2023 09:35 AM IST
विज्ञापन
pakistani actor adnan siddiqui show mere paas tum ho actor openes up on bollywood and pakistani film industry
अदनान सिद्दीकी - फोटो : social media

कला की कोई सीमा नहीं होती है, लेकिन कलाकारों की सीमाएं निश्चित रूप से होती हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अदनान सिद्दीकी दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्होंने 2017 में आई श्रीदेवी थ्रिलर फिल्म मॉम से बॉलीवुड में भी कदम रखा था। हाल ही में अभिनेता ने एक मीडिया हाउस को एक इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि दोनों पड़ोसी देशों में अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो महसूस करते हैं कि राजनीति को सांस्कृतिक आदान-प्रदान के रास्ते में नहीं आना चाहिए, भले ही जमीनी हकीकत अलग-अलग रहती है। इसके अलावा उन्होंने श्रीदेवी और इरफान खान के साथ काम करने का अनुभव भी बताया और सीमा हैदर के मसले पर भी अपनी राय रखी। 

pakistani actor adnan siddiqui show mere paas tum ho actor openes up on bollywood and pakistani film industry
अदनान सिद्दीकी - फोटो : social media

अभिनेता की पाकिस्तानी रोमांटिक ड्रामा सीरीज मेरे पास तुम हो 2 अगस्त को भारत में जिंदगी चैनल पर प्रसारित होने वाली है। इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि इन दिनों पाकिस्तानी शो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। सारे ड्रामे ऐसे नहीं हैं, कुछ ऐसे हैं। जिंदगी में हर काम अच्छा नहीं हो सकता। दुनिया में कोई चीज शत प्रतिशत सही नहीं हो सकती। हमेशा हर चीज अच्छी नहीं मिलेगी, यदि कुछ बुरी चीज नहीं मिलेगी तो अच्छे की वैल्यू कैसे होगी।

इसे भी पढ़ें- Kargil Vijay Diwas 2023: सेना से रहा है इन एक्ट्रेस का नाता, साझा कर चुकी हैं बहादुरी के किस्से

pakistani actor adnan siddiqui show mere paas tum ho actor openes up on bollywood and pakistani film industry
अदनान सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान अदनान से सवाल किया गया कि आपने पाकिस्तान और भारत दोनों जगहों पर काम किया है, ऐसे में आपको दोनों जगह काम करने में बड़ा फर्क क्या दिखा। अभिनेता ने कहा कि बॉलीवुड एक मानी हुई और बहुत बड़ी इंडस्ट्री है। इसकी तुलना हम अपनी इंडस्ट्री से नहीं कर सकते हैं। वहीं ड्रामे की बात करूं को आपके ड्रामे अगर ऑरेंज हैं तो हमारे एप्पल। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दो मुल्कों के बीच में कला कहीं फंस गई है और इसमें कलाकारों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani actor adnan siddiqui show mere paas tum ho actor openes up on bollywood and pakistani film industry
अदनान सिद्दीकी, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने इरफान खान और श्रीदेवी संग काम करने के अमुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि मैंने इरफान को सिर्फ एक बार हराया है और वो भी क्रिकेट में, एक्टिंग में तो उनको कोई हरा ही नहीं सकता है। अदनान ने कहा वह मर्दों के स्मिता पाटिल थे। इसके अलावा श्रीदेवी को लेकर उन्होंने कहा, मॉम मेरी तीसरी फिल्म थी और श्रीदेवी जी की 300वीं। इसके बावजूद उन्होंने मुझे जिस तरीके से इज्जत दी है, वह बड़ी बात है। श्रीदेवी ने मेहमान की तरह मेरा स्वागत किया।

विज्ञापन
pakistani actor adnan siddiqui show mere paas tum ho actor openes up on bollywood and pakistani film industry
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

अदनान ने पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के बारे में पूछने पर कहा कि न तो मैं उनको जानता हूं, न ही जानना चाहता हूं और न ही मैं उनके बारे में कुछ कहना चाहता हूं। मेरा काम है मोहब्बत, मेरा पैगाम है मोहब्बत, जहां तक फैले फैलने दीजिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed