{"_id":"64bfb767e8a3780225037d58","slug":"kargil-vijay-diwas-2023-these-stars-belong-to-army-background-priyanka-chopra-to-gul-panag-anushka-sharma-2023-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kargil Vijay Diwas 2023: सेना से रहा है इन एक्ट्रेस का नाता, साझा कर चुकी हैं बहादुरी के किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kargil Vijay Diwas 2023: सेना से रहा है इन एक्ट्रेस का नाता, साझा कर चुकी हैं बहादुरी के किस्से
26 जुलाई भारतीय इतिहास में बेहद खास तारीख के रूप में दर्ज है। यह देश के इतिहास का वह दिन है, जब देश के वीर जवानों ने दुश्मनों को मात देते हुए अपनी जीत का परचम लहराया था। तमाम कठिनाइयों का सीना चीरते हुए भारत माता के वीर सपूतों ने 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को करगिल से खदेड़कर जीत हासिल की थी। आज करगिल युद्ध में भारत को मिली जीत के 24 वर्ष पूरे हो गए हैं। युद्ध भूमि में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में हर साल इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज विजय दिवस के मौके पर हम आपको उन सितारों से रूबरू करा रहे हैं, जिनका नाता भारतीय सेना से रहा है। आइए जानते हैं...
2 of 6
सुष्मिता सेन
- फोटो : social media
वर्ष 1994 मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने वाली सुष्मिता सेन भी सेना की पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता सुबीर सेन भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे। सुष्मिता ने अपनी पढ़ाई एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से की है।
3 of 6
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा का फैमिली बैकग्राउंड आर्मी का रहा है। उनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने 1999 में हुए ऐतिहासिक करगिल युद्ध में दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। अनुष्का की स्कूलिंग भी बेंगलुरु के आर्मी स्कूल से हुई है। अनुष्का अक्सर ही पिता की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के मां और पिता दोनों की आर्मी में अपना योगदान दे चुके हैं। देसी गर्ल के माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्टर थे। दोनों सरहद पर तो नहीं, लेकिन सरहद की रक्षा करने वाले सैनिकों की सेवा किया करते थे। दिवंगत डॉक्टर अशोक चोपड़ा और डॉक्टर मधु चोपड़ा आर्मी में कार्यरत थे।
विज्ञापन
5 of 6
गुल पनाग
- फोटो : सोशल मीडिया
गुल पनाग के पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। गुल पनाग के पिता हरचरणजीत सिंह पनाग, भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में पोस्टेड थे। अपनी बहादुरी के कारण उन्हें कई मिलिट्री अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। इतना ही नहीं, हरचरणजीत सिंह को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रतिष्ठित परम विशिष्ट सेवा पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक भी मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।