सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Beast: फिल्म में अपने एक सीन के लिए ट्रोल हुए अभिनेता विजय, एयरफोर्स पायलट ने पूछा- कहां गया लॉजिक?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 17 May 2022 02:23 PM IST
सार

साउथ अभिनेता विजय और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट पिछले महीने रिलीज की गई थी। फिल्म ने केजीएफ 2 के तो टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा- खासा कलेक्शन कर लिया था।

विज्ञापन
Beast: Actor thalapathy Vijay was brutally trolled for a flying fighter jet scene in film beast Air Force pilot asked where is the logic
अभिनेता विजय - फोटो : Social media

साउथ अभिनेता विजय और एक्ट्रेस पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म बीस्ट पिछले महीने रिलीज की गई थी। फिल्म ने केजीएफ 2 के तो टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अच्छा- खासा कलेक्शन कर लिया था। अपने दमदार एक्शन के लिए मशहूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई लॉजिक के विपरीत कई ऐसे सीन्स दिखाए जाते हैं, जिन्हें आसानी से हजम करना मुश्किल होता है। ऐसे में अब एक बार फिर साउथ की इस फिल्म पर लॉजिक के उलट सीन दिखाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

Trending Videos
Beast: Actor thalapathy Vijay was brutally trolled for a flying fighter jet scene in film beast Air Force pilot asked where is the logic
बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, फिल्म बीस्ट में अभिनेता विजय एक सीन में फाइटर प्लेन उड़ाते नजर आए हैं। इस सीन में एक्टर काफी सहजता से दुश्मनों की मिसाइल से बच जाते हैं। लेकिन इस सीन में विजय ना तो हेलमेट पहने नजर आए और ना ही उन्होंने एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनी। फिल्म का यह सीन देख अब एक एयरफोर्स पायलट ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने विजय के इस वीडियो को शेयर करते हुए एक सवाल किया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beast: Actor thalapathy Vijay was brutally trolled for a flying fighter jet scene in film beast Air Force pilot asked where is the logic
बीस्ट - फोटो : social media

सीन को लेकर उठे इस सवाल के बाद से ही अभिनेता विजय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल हो रहे हैं। ग्रुप कैप्टन शिवरामन साजन, जो अब भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त हो गए हैं, ने अपने ट्विटर पर फिल्म की एक छोटी सी क्लिप साझा की। शेयर की गई इस क्लिप में विजय रॉ एजेंट वीरा राघवन के रूप में फाइटर जेट को उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन पर दुश्मन की मिसाइलों से बमबारी की जाती है। लेकिन वह आसानी से इससे बच निकलते हैं। इस क्लिप शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, "मेरे पास बहुत सारे सवाल हैं।"




 

Beast: Actor thalapathy Vijay was brutally trolled for a flying fighter jet scene in film beast Air Force pilot asked where is the logic
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय वायुसेना के एक पायलट द्वारा इस सीन पर सवाल उठाने के बाद से ही अभिनेता सोशल मीडिया पर बुरी ट्रेल हो रहे हैं। इसके साथ ही नेटिजन्स ने फिल्म के निर्माताओं को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। रिटायर्ड मेजर अमित बंसल ने भी इस सीन पर सवाल करते हुए पूछा, "यह क्या था? मेरा दिमाग सुन्न है, इसके आगे नहीं सोच सकता... सारा तर्क बेकार हो गया।" इसके अवाला कई सोशल मीडिया यूजर्स भी इस क्लिप पर अभिनेता और मेकर्स की खिंचाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Beast: Actor thalapathy Vijay was brutally trolled for a flying fighter jet scene in film beast Air Force pilot asked where is the logic
बीस्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो यह फिल्म 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म की कहानी एक रॉ एजेंट पर आधारित थी, जिसमें साउथ अभिनेता विजय बतौर मुख्य कलाकार दिखाई दिए। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आए। यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है, जबकि इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed