फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikamma Trailer: सुपरवुमन बन शिल्पा शेट्टी ने लूटी महफिल, ट्रेलर में छाए भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु

Tue, 17 May 2022 01:40 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 17 May 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Nikamma trailer: The Shilpa Shetty, Abhimanyu Dassani and Shirley Setia starrer is directed by Sabbir Khan
फिल्म निकम्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अभिमन्यु दसानी की आगामी फिल्म 'निकम्मा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। जितना एंटरटेनिंग इस फिल्म का ट्रेलर है, उससे भी ज्यादा कमाल की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की एक्टिंग है। अभिमुन्य ने फिल्म में निकम्मा बन सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'हीरोपंती' के निर्देशक सब्बीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।



 

Nikamma trailer: The Shilpa Shetty, Abhimanyu Dassani and Shirley Setia starrer is directed by Sabbir Khan
फिल्म निकम्मा - फोटो : Social media

कैसा है ट्रेलर?
ट्रेलर की शुरुआत में निकम्मा के तौर पर अभिमन्यु के किरदार को पेश किया जाता है। अपनी लाइफ को पूरी तरह इंजॉय करने वाले अभिमन्यु की मुलाकात एक लड़की से होती है, जिसे देखते ही निकम्मा अपना दिल हार बैठता है। तभी निकम्मे की जिंदगी में सुपरवुमन बनी शिल्पा शेट्टी की एंट्री होती है, जो उससे खूब काम करवाती है और उसे सुधार देती है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार और एंटरटेनिंग है।

Nikamma trailer: The Shilpa Shetty, Abhimanyu Dassani and Shirley Setia starrer is directed by Sabbir Khan
निकम्मा से सामने आया शिल्पा शेट्टी का पहला लुक - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी
ट्रेलर रिलीज से एक दिन पहले अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने फैंस को अपने किरदार के बारे में बताया था। बता दें कि इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी एक सुपरवुमन का किरदार निभा रही हैं। अपने लुक की झलक साझा करते हुए शिल्पा लिखती हैं, 'अब हम बात कर रहे हैं, न्यू ब्रैंड अवतार में, कौन है असली अवनी?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed