{"_id":"6260cdcc7a2b12357d6bd401","slug":"beast-box-office-collection-day-8-vijay-film-beast-yash-film-kgf-chapter-2-is-not-able-to-compete","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beast Box Office Collection Day 8: यश को टक्कर नहीं दे पा रही विजय की 'बीस्ट', आठवें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Beast Box Office Collection Day 8: यश को टक्कर नहीं दे पा रही विजय की 'बीस्ट', आठवें दिन हुई सिर्फ इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बीस्ट
- फोटो : social media
Link Copied
'पुष्पा' और 'आरआरआर' के बाद जहां यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है तो वहीं विजय की फिल्म बीस्ट (रॉ) का तो बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस इसका बेसब्री से इंतजार जरूर कर रहे थे, लेकिन बीते हफ्ते रिलीज होने के बाद ये फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आ रही है। एक तरफ जहां यश की फिल्म केजीएफ कमाई के मामले में रिकार्ड तोड़ रही है तो वहीं बीस्ट एकदम पिछड़ती जा रही है।
Trending Videos
2 of 4
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी बेल्ट में इस समय बॉलीवुड के अलावा साउथ की फिल्मों का चलन बढ़ रहा है। लेकिन केजीएफ 2 से एक दिन पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन हिंदी बेल्ट में मात्र 50 लाख रुपये की कमाई की थी। इसी बीच अब फिल्म की बुधवार को हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े समाने आ चुके हैं। विजय की फिल्म बीस्ट ने रिलीज के सात दिनों भारत में 118.50 करोड़ रुपये की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
बीस्ट फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विजय की फिल्म ने सभी भाषाओं में 1.50 करोड़ की कमाई की है। वहीं फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो इसने देशभर में आठवें दिन तक कुल 120 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बीस्ट से एक दिन पहले रिलीज हुई फिल्म का केजीएफ ने अभिनेता की जनता छीन ली है। इस फिल्म की रफ्तार धीरे-धीरे कम ही हो रही है।
4 of 4
बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन ने किया है। ये फिल्म एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म में वह रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते दिख रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।