फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy Vijay: 10 साल में पहला इंटरव्यू, विजय बोले, ‘भगवान व पिता में एक ही अंतर, हम पिता को देख सकते हैं’

Tue, 12 Apr 2022 07:36 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 12 Apr 2022 07:36 AM IST
सार

हिंदू माता और ईसाई पिता की संतान तमिल सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्म ‘बीस्ट’ की रिलीज से ठीक पहले एक इंटरव्यू देकर अपने प्रशंसकों को साधने की कोशिश की है। ये फिल्म इसी हफ्ते बुधवार को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
Beast star vijay gives interview to sun after 10 years of his infamous interview nelson dilipkumar father son
परिवार के साथ सुपरस्टार विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदू माता और ईसाई पिता की संतान तमिल सुपरस्टार विजय ने अपनी फिल्म ‘बीस्ट’ की रिलीज से ठीक पहले एक इंटरव्यू देकर अपने प्रशंसकों को साधने की कोशिश की है। ये फिल्म इसी हफ्ते बुधवार को रिलीज हो रही है। कोरोना महामारी कमजोर होने के बावजूद फिल्म का म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम दूसरी फिल्मों की तरह न होने से विजय के प्रशंसक काफी नाराज रहे हैं। तमिल सिनेमा के दिग्गज सितारों रजनीकांत और अजीत की तरह विजय भी अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए सिटी टूर नहीं करते हैं। लेकिन, इस बार बॉक्स ऑफिस पर कन्नड़ फिल्म ‘केजीएफ 2’ से कड़े मुकाबले के चलते विजय ने भी प्रचार माध्यम का सहारा लिया और एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। विजय ने इसके पहले 10 साल पहले एक इंटरव्यू दिया था और उस इंटरव्यू को लेकर मचे बवाल के बाद उन्होंने मीडिया को कभी दूसरा इंटरव्यू ही नहीं दिया।

loader
Beast star vijay gives interview to sun after 10 years of his infamous interview nelson dilipkumar father son
नई फिल्म के मुहूर्त पर विजय और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ईश्वर में सच्चा विश्वास
दक्षिण भारत के अग्रणी टेलीविजन नेटवर्क सन को दिए गए इस इंटरव्यू में विजय ने पिता से अपने रिश्तों, धर्म को लेकर अपने विचारों, फिल्म प्रचार से पहले दिए जाने वाले साक्षात्कारों और अपने बेटे जैसन संजय को लेकर खुलकर बातचीत की। विजय ने कहा, ‘मैं ईश्वर में सच्चा विश्वास रखने वाला व्यक्ति हूं लेकिन मैं सिर्फ चर्च ही नहीं जाता बल्कि मंदिर और दरगाहों में भी सिर झुकाता हूं।’ फिल्म ‘बीस्ट’ के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार ने जिस सन नेटवर्क के लिए ये इंटरव्यू लिया, उसकी फिल्म शाखा सन पिक्चर्स ही विजय की इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म ‘बीस्ट’ की निर्माता है। ये पूरा इंटरव्यू एक तरह से विजय की ब्रांड बिल्डिंग पर फोकस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Beast star vijay gives interview to sun after 10 years of his infamous interview nelson dilipkumar father son
सुपरस्टार विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसलिए इंटरव्यू से दूर रहते हैं विजय
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आपके इंटरव्यू न देने के पीछे क्या आपका व्यस्त होना वजह है, विजय ने कहा, ‘ऐसा नहीं है। मेरा पास इंटरव्यू देने के लिए भी समय होता है लेकिन 10 साल पहले ऐसा हुआ कि मामला बिगड़ गया। मैंने एक इंटरव्यू दिया था और मुझे महसूस हुआ कि मेरी बात को ठीक से नहीं पेश किया गया। मुझे ये अच्छा नहीं लगा। यहां तक कि मेरे घरवालों ने भी इस पर सवाल खड़े किए। फिर मैंने उस शख्स को फोन किया और कहा कि मेरे कहने का मतलब वो नहीं था जो निकाला गया है। और, ये मैं हर बार नहीं कर सकता। तो इसीलिए मैं इंटरव्यू देने से दूर ही रहता हूं।’
Beast star vijay gives interview to sun after 10 years of his infamous interview nelson dilipkumar father son
सुपरस्टार विजय और पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बीस्ट’ का म्यूजिक रिलीज फंक्शन
तमिल सुपरसितारों रजनीकांत और अजीत की तरह ही विजय भी अपनी फिल्मों के प्रचार में कम ही दिखते हैं। लेकिन, अपनी फिल्मों के म्यूजिक रिलीज फंक्शन में वह जरूर आते हैं। इस बार फिल्म ‘बीस्ट’ का म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम नहीं हुआ तो उनके प्रशंसकों को काफी निराशा हुई। माना जा रहा है कि विजय और नेल्सन के बीच की ये बातचीत इसी गुस्से को शांत करने की कोशिश है। ये पूरा इंटरव्यू एक तरह से विजय के प्रशस्ति गान के रूप में तैयार किया गया और अपने हीरो से निर्देशक नेल्सन ने ऐसा कुछ नहीं पूछा जो एक पत्रकार का सवाल हो सकता हो।
विज्ञापन
Beast star vijay gives interview to sun after 10 years of his infamous interview nelson dilipkumar father son
सुपरस्टार विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘टेक इट ईजी, मेक इट ईजी’
विजय ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मेरा परिवार में मेरी मुखमुद्रा को लेकर शिकायत करता रहता है कि उन्हें मेरे भावों से कुछ नहीं पता चलता। मुझे भी कभी कभी गुस्सा आता है लेकिन मैं ऐसे मौकों पर प्रतिक्रिया देने से बचता हूं। मुझे लगता है कि हमारी अधिकतर समस्याएं गुस्से में लिए गए फैसलों के चलते होती हैं। मैं तो ‘टेक इट ईजी, मेक इट ईजी’ की पॉलिसी पर चलता हूं।’ बताते हैं कि साल 2009 में अपनी फिल्म ‘विल्लू’ के प्रचार के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में विजय किसी बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा हो गए थे। तब उनका ये रूप देख वहां उपस्थित सारे लोग अवाक रह गए थे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed