सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Beast Trailer Record: रिलीज से पहले ही विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ ने बना डाला ये रिकॉर्ड, यूट्यूब की नई सनसनी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 05 Apr 2022 09:11 AM IST
विज्ञापन
Beast Trailer creates new record among most viewed indian film trailers on youtube Dil Bechara KGF 2 Bigil RRR
Trailer Record - फोटो : अमर उजाला

तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय जिन्हें प्यार से लोग दलपति विजय के नाम से भी पुकारते हैं, उनकी नई फिल्म ‘बीस्ट’ ने रिलीज से पहले ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ‘बीस्ट’ 13 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की ओपनिंग का एक नया रिकॉर्ड बना सकती है। सिनेमाघरों में पहुंचने से पहले ही इस फिल्म ने यूट्यूब पर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। आइए देखते हैं कि क्या है फिल्म ‘बीस्ट’ के ट्रेलर का ये रिकॉर्ड क्या है और इसका दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ से क्या कनेक्शन है?



Trending Videos
Beast Trailer creates new record among most viewed indian film trailers on youtube Dil Bechara KGF 2 Bigil RRR
दिल बेचारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल बेचारा के बाद नंबर दो पर
अभिनेता विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ का ट्रेलर 2 अप्रैल की शाम छह बजे रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे में दो करोड़ 90 लाख 40 हजार 649 व्यूज मिले और इसे 22 लाख 27 हजार 51 लोगों ने पसंद (लाइक) किया। किसी भी भारतीय भाषा की फिल्म के ट्रेलर को रिलीज होने के पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने का रिकॉर्ड अब भी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के पास है। इसे 60 लाख लाइक्स मिले थे। फिल्म ‘बीस्ट’ का ट्रेलर इसके बाद रिलीज हुई फिल्मों के ट्रेलर के मामले में दूसरे नंबर पर है। इसे यूट्यूब पर 22 लाख 27 हजार 51 लोगों ने पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beast Trailer creates new record among most viewed indian film trailers on youtube Dil Bechara KGF 2 Bigil RRR
केजीएफ - फोटो : insta-yash_kgf_fan_page

‘केजीएफ 2’ को पीछे धकेला 
यूट्यूब पर किसी भी भारतीय भाषा की फिल्म के ट्रेलर को सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने के मामले में ‘बीस्ट’ से पहले फिल्म ‘केजीएफ 2’ का ट्रेलर रहा है। ‘केजीएफ 2’ के ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे में 22 लाख 26 हजार 159 लोगों ने पसंद किया है। इसके बाद अब विजय की ही फिल्म ‘बिजिल’ का ट्रेलर 16 लाख 60 हजार लाइक्स और अजीत की फिल्म ‘वलिमै’ का ट्रेलर 13.20 लाख लाइक्स के साथ टॉप 5 ट्रेलर की सूची में मौजूद है।

Beast Trailer creates new record among most viewed indian film trailers on youtube Dil Bechara KGF 2 Bigil RRR
जोसेफ विजय की फिल्म बीस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ में नंबर वन बीस्ट
सिर्फ दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज हुए ट्रेलर की बात करें तो इनकी टॉप 5 मोस्ट लाइक्ड ट्रेलर्स यानी सबसे ज्यादा पसंद किए गए ट्रेलरों की लिस्ट में विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ पहले नंबर पर है। इसके बाद बारी आती है विजय की ही फिल्म ‘बिजिल’ की। यूट्यूब पर रिलीज के पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा पसंद किए गए दक्षिण भारतीय फिल्मों के ट्रेलर में तीसरे नंबर पर फिल्म ‘वलिमै’, चौथे नंबर पर एस एस राजमौली की फिल्म ‘आरआरआर’ और पांचवें नंबर पर फिल्म ‘विश्वासम्’ का ट्रेलर है।

विज्ञापन
Beast Trailer creates new record among most viewed indian film trailers on youtube Dil Bechara KGF 2 Bigil RRR
आरआरआर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘आरआरआर’ का ट्रेलर नंबर चार पर
और, सिर्फ लाइक्स के मामले में ही नहीं, बल्कि पहले 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाले ट्रेलरों में भी विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ का ही ट्रेलर अव्वल नंबर है। इसे रिलीज के पहले 24 घंटे में करीब दो करोड़ 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिले। इसके बाद प्रभास की फिल्म ‘राधेश्याम’ का ट्रेलर करीब दो करोड़ 32 लाख व्यूज के साथ है। प्रभास की ही फिल्म ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर इस लिस्ट में करीब दो करोड़ 81 लाख व्यूज के साथ तीसरे नंबर पर, राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर करीब दो करोड़ चार लाख व्यूज के साथ चौथे नंबर पर और फिल्म ‘केजीएफ 2’ का तेलुगू ट्रेलर करीब एक करोड़ 93 लाख व्यूज के साथ पांचवें नंबर पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed