फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेहद खूबसूरत हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, लेकिन सिनेमा में नहीं चल पा रहा सिक्का

Wed, 29 Jul 2020 12:54 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Beautiful Actress of Bollywood Who Did Not Get Success Prachi Desai Evelyn Sharma Neha Sharma Yami Gautam Ilena Dcruz
एवलिन शर्मा, प्राची देसाई, यामी गौतम - फोटो : Social Media

बॉलीवुड पर इन दिनों नेपोटिज्म और वंशवाद को लेकर कई आरोप लग रहे हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से कई सितारे अपने अनुभव को साझा कर रहे हैं। ये आरोप कितने सही हैं या कितने गलत, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जाता। बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को उनकी खूबसूरती के दम पर आंका जाता है। लेकिन कई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में ऐसी भी हैं जो बेहद खूबसूरत होने के बावजूद इंडस्ट्री में वो मुकाम हासिल नहीं कर पा रही हैं जो उन्हें करना चाहिए। इस पैकेज में बताएंगे बॉलीवुड की ऐसी ही खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में...

Beautiful Actress of Bollywood Who Did Not Get Success Prachi Desai Evelyn Sharma Neha Sharma Yami Gautam Ilena Dcruz
Neha Sharma

नेहा शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार होती हैं। नेहा ने इमरान हाशमी के साथ फिल्म क्रूक से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके अलावा नेहा ने बॉलीवुड में तुम बिन 2, यंगिस्तान, जयंताभाई की लव स्टोरी और क्या सुपर कूल हैं हम सहित कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन नेहा के हुस्न का जादू बॉलीवुड में चल नहीं पाया। बता दें कि नेहा राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। नेहा शर्मा बिहार के विधायक अजीत शर्मा की बेटी हैं। अजीत शर्मा भागलपुर से कांग्रेस विधायक हैं।

Beautiful Actress of Bollywood Who Did Not Get Success Prachi Desai Evelyn Sharma Neha Sharma Yami Gautam Ilena Dcruz
यामी गौतम - फोटो : ट्विटर

यामी गौतम
टेलीविजन से फिल्मों में कदम रखने वाली अभिनेत्री यामी गौतम भी खूबसूरती में प्रियंका और कटरीना को टक्कर देती हैं। यामी ने काबिल, बाला, विक्की डोनर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक सहित कुछ और फिल्मों में काम किया है। लेकिन यामी फिर भी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में खुद को खड़ा नहीं कर पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful Actress of Bollywood Who Did Not Get Success Prachi Desai Evelyn Sharma Neha Sharma Yami Gautam Ilena Dcruz
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

इलियाना डीक्रूज
इलियाना डीक्रूज, अजय देवगन और अक्षय कुमार सहित कई और अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं। साउथ इंडियन इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली इलियाना बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन उनकी खूबसूरती बॉलीवुड में उनके किसी काम नहीं आई। इलियाना भी बॉलीवुड में अपना सिक्का नहीं चला सकीं।

विज्ञापन
Beautiful Actress of Bollywood Who Did Not Get Success Prachi Desai Evelyn Sharma Neha Sharma Yami Gautam Ilena Dcruz
एवलिन शर्मा - फोटो : Social Media

एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा ने ये जवानी है दीवानी, यारियां, मैं तेरा हीरो सहित कुछ और फिल्मों में काम किया है। बेहद खूबसूरत होने के बावजूद एवलिन को बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री नहीं मिल पाई। एवलिन फिल्मों में अभी छोटे- मोटे किरदार या साइड रोल करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed