सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में जब से ड्रग्स एंगल सामने आया है तभी से नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो का शिकंजा और भी ज्यादा कसता जा रहा है। बॉलीवुड के कई बड़े नाम के साथ टेलीविजन के सितारे भी एनसीबी के निशाने पर हैं। बुधवार को अबीगैल पांडे और सनम जौहर के घर पर छापेमारी की गई थी, जहां उनके घर से मारियुवाना मिला था। अबीगैल और सनम का नाम एक ड्रग पेडलर के बयान में आया था। जिसे एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। टेलीविजन इंडस्ट्री से ये कोई पहला मामला नहीं हैं। बल्कि इससे पहले भी कई सेलेब्स ड्रग्स के जाल में फंस चुके हैं। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही टीवी सेलेब्स के नाम जो ड्रग्स के जंजाल में फंस चुके हैं...
अबीगैल पांडे और सनम जौहर ही नहीं ये टीवी सेलेब्स भी थे ड्रग एडिक्ट, एक कपल तो पकड़ा गया था 'रेव पार्टी' में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ सागर
मशहूर कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर एक समय में टेलीविजन की दुनिया से एकदम ही गायब हो गए थे। जिसके बाद पता चला कि वो ड्रग्स की चपेट में आ गए और उन्हें नशामुक्ति केंद्र में भर्ती रहे। हालांकि वहां उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया था। इस बात की जानकारी सिद्धार्थ ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए सिद्धार्थ ने बताया था कि उनकी जिन्दगी में एक वक्त आया था जब वे काफी अकेले थे। वे बहुत ही तकलीफदेह जिन्दगी जी रहे थे और उस दौरान किसी ने उन्हें एक ऐसा पदार्थ लेने की सलाह दी जिससे उन्हें थोड़ी राहत मिले। कुछ दिनों बाद उन्हें इस पदार्थ की आदत लग गई। इससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने अपनी मां से किसी नशा मुक्ति सेंटर में एडमिट करने की बात कही। सेंटर में सिद्धार्थ का अनुभव बहुत ही दर्दनाक था। वहां लोग उन्हें पीटा करते थे। कुछ महीने वहां बिताने के बाद, अपने मैनेजर की मदद से वे उस सेंटर से बाहर निकल पाए।
अपूर्व अग्निहोत्री शिल्पा अग्ननिहोत्री
साल 2012 में टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल अपूर्व अग्निहोत्री और शिल्पा अग्निहोत्री मुंबई में चल रही एक रेव पार्टी में पकड़े गए थे। दोनों की मेडिकल जांच होने के बाद उनमें ड्रग पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। हालांकि अपूर्व ने इस बारे में ये कहा था कि वो नहीं जानते थे कि वहां रेव पार्टी चल रही थी। तो वहीं शिल्पा का मानना था कि सेलिब्रिटी होने का उन्हें खामियाजा भरना पड़ रहा हैं।
सौरभ पांडे
टेलीविजन पर भगवान श्री कृष्णा का किरदार निभाने वाले सौरभ पांडे को भी ड्रग्स की लत ने जकड़ लिया था। सौरभ ने भी एक इंटरव्यू के दौरान ड्रग्स को लेकर बात की थी। इसी दौरान उन्होंने बताया था कि उन्हें भी ड्रग्स की लत लगी हुई थी। लेकिन उन्होंने दिल की सुनी और फिर फैसला किया कि वो कभी इसे नहीं लेंगे। इसके बाद वो नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती हुए थे। वहां कई दिनों तक मेडिटेशन और रिलेक्स करने के बाद वो इससे बाहर आ पाए थे।
सिद्धार्थ शुक्ला
बिग बॉस के सीजन 13 के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी इस मामले में आ चुका है। दरअसल पिछले साल बिग बॉस के दौरान अभिनेत्री रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ के ऊपर ड्रग लेने का आरोप लगाया था। शो में एक टास्क के दौरान रश्मि और सिद्धार्थ के बीच झगड़ा हो गया था, उस वक्त रश्मि ने सिद्धार्थ को नशेड़ी और ड्रगिस्ट कहा था। हालांकि सिद्धार्थ ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा। न उन्होंने किसी बात की सफाई दी और ना ही किसी बात का खुलासा किया।
पढ़ें: फिरोज खान के जन्मदिन और एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें