फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिरोज खान का जन्मदिन और बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Fri, 25 Sep 2020 07:34 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 25 Sep 2020 07:34 AM IST
विज्ञापन
today top five news of Feroz Khan Divya Dutta Sherlyn Chopra Deepika Padukone NCB SP Balasubramaniam and Salman Khan
फिरोज खान, सलमान खान - फोटो : twitter: @FilmHistoryPic/ @BeingSalmanKhan

आज होता दिग्गज अभिनेता फिरोज खान का जन्मदिन


हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक फिरोज खान को बॉलीवुड की ऐसी शख्सियत के तौर में याद किया जाता है जिन्होंने फिल्म निर्माण को विशेष शैली दी। उनका जन्म 25 सितंबर 1939 को बंगलूरू में हुआ था। उन्होंने बंगलूरू के बिशप काटन ब्वॉयज स्कूल और सेंट जर्मन ब्वॉयज हाई स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई आकर अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई। साल 1960 में फिल्म दीदी में उन्हें पहली बार अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में वह सह कलाकार थे।

पढ़ें: अफगानिस्तान में पहली बार शूटिंग करने वाले बॉलीवुड अभिनेता थे फिरोज खान, इस तरह बनाई अपनी पहचान

today top five news of Feroz Khan Divya Dutta Sherlyn Chopra Deepika Padukone NCB SP Balasubramaniam and Salman Khan
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala

अभिनेत्री दिव्या दत्ता आज मना रही हैं अपना जन्मदिन
दिव्या दत्ता हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीत चुकी हैं। वह अपना जन्मदिन 25 सितंबर को मनाती हैं। दिव्या दत्ता फिल्मों में भले ही सह कलाकार की भूमिका में नजर आती हों, लेकिन उनके अभिनय को हमेशा पसंद किया जाता रहा है। हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और मलयालम सहित उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

पढ़ें: बचपन से ही अभिनय की शौकीन थीं दिव्या दत्ता, इस फिल्म से रखा था मनोरंजन जगत में कदम

today top five news of Feroz Khan Divya Dutta Sherlyn Chopra Deepika Padukone NCB SP Balasubramaniam and Salman Khan
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : Twitter: @SherlynChopra

शर्लिन चोपड़ा का दावा, सुपरस्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां भी लेती हैं ड्रग्स
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसी कई हस्तियां हैं जो खुलकर बॉलीवुड के ड्रग्स कल्चर पर बात कर रही हैं। इस मामले में अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी खुलकर बोल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर ड्रग्स के सेवन करने के बाद अब उन्होंने क्रिकेटर्स की पत्नियों पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। 

पढ़ें: शर्लिन चोपड़ा का दावा, सुपरस्टार क्रिकेटर्स की पत्नियां भी लेती हैं ड्रग्स, अभिनेत्री ने एक घटना का किया जिक्र

विज्ञापन
विज्ञापन
today top five news of Feroz Khan Divya Dutta Sherlyn Chopra Deepika Padukone NCB SP Balasubramaniam and Salman Khan
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : File Photo, ANI

रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका को घबराहट होती है
सुशांत सिंह केस में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही NCB के रडार पर बॉलीवुड के बड़े नाम आ गए हैं। सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए समन भी भेजा जा चुका है। इन सभी से 25 और 26 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, ड्रग्स पैडलर करमजीत ने दावा किया है कि उसने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के नाम पर चार बार अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स की सप्लाई की।

पढ़ें: रणवीर सिंह की अर्जी- दीपिका को घबराहट होती है, पूछताछ के दौरान साथ रहने की मिले मंजूरी

विज्ञापन
today top five news of Feroz Khan Divya Dutta Sherlyn Chopra Deepika Padukone NCB SP Balasubramaniam and Salman Khan
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : ANI

एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान खान
मशहूर गायक और कलाकार एसपी बालासुब्रमण्यम इन दिनों अपनी जिंदगी के मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई है। एसपी बालासुब्रमण्यम को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस बीच बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। 

पढ़ें: एसपी बालासुब्रमण्यम के लिए भावुक हुए सलमान खान, दुआ में कही ये बात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed