फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress pregnancy: आलिया भट्ट ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी शादी के कुछ महीनों में ही दी मां बनने के खुशखबरी

Mon, 27 Jun 2022 07:06 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
before alia bhatt these bollywood actresses got pregnant soon after marriage
अलिया भट्ट के अलावा कई अभिनेत्रियों ने शादी के कुछ महीनों बाद ही सुनाई मां बनने की खुशखबरी - फोटो : social media

बॉलीवुड की दुनिया में से रोज कोई न कोई नई खबर सामने आती ही रहती है। अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी निजी जुड़े ऐसे सीक्रेट्स रिवील करते हैं, जिन्हें जानने के बाद जहां फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, वहीं उन्हें हैरानी भी हो जाती है। आज अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोनोग्राफी करवाते हुए तस्वीर शेयर की कि जल्दी ही वह और रणबीर कपूर माता-पिता बनने वाले हैं, जहां इससे फैंस में खुशी की लहर दिखाई दे रही हैं, वहीं सबको हैरानी भी है क्योंकि आलिया ने शादी के तीन महीनों बाद ही मां बनने की खुशखबरी दे दी है, लेकिन आलिया के अलावा भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी के कुछ महीनों बाद ही मां बनने की खुशखबरी साझा कर फैंस को हैरान कर दिया था।



before alia bhatt these bollywood actresses got pregnant soon after marriage
महिमा चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

महिमा चौधरी
90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री महिमा चौधरी ने साल 2006 में बॉबी मुखर्जी के साथ शादी की थी और इसके कुछ महीने बाद जानकारी सामने आई कि उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ये खबर प्र्शंसकों के लिए सरप्राइज कर देने वाली थी।

before alia bhatt these bollywood actresses got pregnant soon after marriage
कोंकणा सेन शर्मा

कोंकणा सेन
अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने साल 2010 में बॉयफ्रेंड रणबीर शौरी से गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और शादी के छह माह बाद खबर आई कि एक्ट्रेस ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
before alia bhatt these bollywood actresses got pregnant soon after marriage
जान्हवी कपूर, श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीदेवी
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रहीं श्रीदेवी ने 1996 में बोनी कपूर संग शादी की थी और इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने बेटी जान्हवी कपूर को जन्म दिया। खबरें थीं कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

विज्ञापन
before alia bhatt these bollywood actresses got pregnant soon after marriage
दीया मिर्जा - फोटो : Insatagram- @diamirzaofficial
दीया मिर्जा
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने साल 2021 में कारोबारी वैभव रेखी संग शादी की थी, लेकिन शादी के चार महीनों बाद ही उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसे जानने के बाद फैंस काफी सरप्राइज हो गए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed