फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दलकीर से पहले साउथ के इन 10 सितारों ने दस बहाने करके लूटे दिल, एक का जलवा तो 30 साल से कायम

Tue, 28 Jul 2020 10:35 AM IST
अपूर्वा राय रोहिताश सिंह परमार, मुंबई
रोहिताश सिंह परमार, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 28 Jul 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
Before Dulquer Salmaan These South Actors who Earned Success in Bollywood
दक्षिण भारतीय सिनेमा के कलाकार - फोटो : ट्विटर

भारत देश विविधताओं का देश है। भारतीय सिनेमा में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बांग्ला और कन्नड़ सिनेमा के सितारे भी पूरी दुनिया में जगमगाते रहे हैं। ये भाषाई सुपरस्टार किसी दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना भाग्य आजमाने की कोशिश करते हैं तो बहुत ही कम ऐसे कलाकार होते हैं जो वहां भी कामयाबी पा पाते हैं। आज दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता दलकीर सलमान का जन्मदिन है। वह हिंदी फिल्मों जैसे; 'जोया फैक्टर' और 'कारवां' में भी काम कर चुके हैं। इस मौके पर हम आपको बताते हैं कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के वह कौन से बड़े कलाकार रहे जिन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपना भाग्य आजमाया।

Before Dulquer Salmaan These South Actors who Earned Success in Bollywood
सदमा - फोटो : Social Media

कमल हासन
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन  पहले ऐसे कलाकार रहे जिन्होंने पूरी योजना के साथ हिंदी फिल्मों की तरफ अपना रुझान बढ़ाया। उन्होंने वर्ष 1977 में आई फिल्म 'आईना' में एक छोटा सा कैमियो किया था। फिर उसके बाद उन्होंने के बालाचंदर के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'एक दूजे के लिए' से हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाई। इसके बाद तो कमल ने हिंदी की फिल्मों जैसे; सनम तेरी कसम, जरा सी जिंदगी, सदमा, राज तिलक, सागर, गिरफ्तार, चाची 420 आदि फिल्मों में काम करके नाम कमाया।

Before Dulquer Salmaan These South Actors who Earned Success in Bollywood
रजनीकांत

रजनीकांत
तमिल लोगों के लिए देवता के समान पूज्य माने जाने वाले कलाकार रजनीकांत ने हिंदी में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1983 में आई सुपरहिट फिल्म 'अंधा कानून' से की थी। दक्षिण भारतीय सिनेमा की तरह हिंदी सिनेमा में भी रजनीकांत अपने अनोखे अंदाज के लिए आज भी याद किए जाते हैं। इस फिल्म के बाद उन्होंने मेरी अदालत, जॉन जानी जनार्दन, गिरफ्तार, भगवान दादा, असली नकली, इंसाफ कौन करेगा, गैर कानूनी, चालबाज, हम, फरिश्ते, फूल बने अंगारे, बुलंदी जैसी दसियों फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Dulquer Salmaan These South Actors who Earned Success in Bollywood
चिरंजीवी

चिरंजीवी
तेलुगू फिल्मों में अपने समय में सबसे बड़े अभिनेता कहे जाने वाले चिरंजीवी भी अपनी धाक जमाने के लिए हिंदी सिनेमा में आए। हालांकि, उनका जोशीला अंदाज हिंदी फिल्मों में कुछ ज्यादा नहीं चल सका। इसलिए, वह हिंदी की कुछ मुट्ठी भर फिल्मों में ही नजर आए। उन्होंने रवि राजा पिनीसेट्टी के निर्देशन में वर्ष 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' से अपना हिंदी सिनेमा में करियर शुरू किया। इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद चिरंजीवी 'आज का गुंडाराज' और महेश भट्ट की फिल्म 'द जेंटलमैन' जैसी कुछ और फिल्मों में नजर आए। फिर वह हिंदी फिल्मों से रुखसत हो गए।

विज्ञापन
Before Dulquer Salmaan These South Actors who Earned Success in Bollywood
नागार्जुन, तब्बू

नागार्जुन
नागार्जुन ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'शिवा' से की। इस सुपरहिट फिल्म के बाद तो नागार्जुन अमिताभ बच्चन के साथ 'खुदा गवाह' में भी नजर आए। इसी कड़ी में उन्होंने द्रोही, क्रिमिनल, मिस्टर बेचारा, अंगारे, अग्नि वर्षा और एलओसी कारगिल जैसी फिल्में कीं। अब वह धर्मा प्रोडक्शंस के निर्माण में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed