{"_id":"5f1f9d985abce22e2d6357b9","slug":"ayesha-jhulka-90s-superhit-actress-ayesha-leave-film-industry-on-peak-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90 के दशक में पहली पसंद हुआ करती थीं आयशा जुल्का, डायरेक्टर पर लगाया था बिना मर्जी के इंटीमेट सीन कराने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90 के दशक में पहली पसंद हुआ करती थीं आयशा जुल्का, डायरेक्टर पर लगाया था बिना मर्जी के इंटीमेट सीन कराने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
90 के दशक में 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'बलमा', 'रंग' और 'वक्त हमारा है' जैसी कामयाब फिल्में करने वालीं आयशा जुल्का बॉलीवुड की टॉप और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आज आयशा का जन्मदिन है, वो 48 साल की हो गई हैं। 28 जुलाई 1972 को श्रीनगर में आयशा का जन्म हुआ था। कई साल पहले बॉलीवुड छोड़कर एक बिजनेस वुमन बन चुकीं आयशा अपने बॉलीवुड करियर के दौरान अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहीं।
2 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
तेलुगू फिल्म 'नेति सिद्धार्थ' से आयशा ने अपने करियर की शुरुआत की थी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में उन्होंने 'कुर्बान' फिल्म से कदम रखा। आयशा जुल्का ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में काम किया है। साल 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' में उन्होंने आमिर खान के साथ किया। इस फिल्म ने उनके करियर को शिखर पर पहुंचा दिया था।
3 of 5
आयशा जुल्का
- फोटो : Twitter
आयशा ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म दलाल में काम किया था। इस फिल्म को लेकर खूब विवाद हुआ। दरअसल आयशा का आरोप था कि उन्हें बताए बिना फिल्मकार पार्थ घोष और प्रकाश मेहरा ने फिल्म में एक अंतरंग दृश्य के लिए उनके बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था, जबकि आयशा ने फिल्म साइन करने से पहले ही निर्देशकों से सख्ती से कहा था कि वह फिल्म में कोई इंटीमेट सीन नहीं करेगी। बोल्डनेस का यह मामला कोर्ट तक भी पहुंचा था और इसके बाद आयशा का करियर खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा जुल्का
उन्होंने अपने करियर में 52 फिल्में की, जिनमें से कई सुपरहिट हुईं। आयशा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड छोड़ने के सवाल पर कहा था कि करियर खत्म करने के लिए फिल्मों के फ्लॉप होने का इंतजार करने से बेहतर है सही समय पर आगे बढ़ जाना। आज आयशा के फैंस सोशल मीडिया से लेकर हर जगह उनकी तलाश करते हैं लेकिन आयशा अपने फैंस से जुड़ी हुई नहीं हैं। वह फिल्मी चकाचौंध से दूर अपने बिजनेस पर ध्यान लगा रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
आयशा जुल्का
साल 2003 में उन्होंने बिजनेसमैन समीर वाशी से गुपचुप शादी रचाई और कुछ समय के बाद फिल्मी दुनिया को छोड़ पति के साथ मिलकर बिजनेस संभालने लगीं। आयशा जुल्का की कुछ समय पहले एक फोटो सामने आई थी जो कि उनके स्पा 'नेस्ट' की ओपनिंग के दौरान की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।