फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस में CBI जांच के लिए राजनीतिक दबाव और पूछताछ में महेश भट्ट का खुलासा, पांच खबरें

Tue, 28 Jul 2020 06:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 28 Jul 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
Political pressure cbi investigation in Sushant suicide Case and Police Questions To Mahesh Bhatt entertainment news
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दवाब बढ़ता ही जा रहा है। एक तरह जहां सुशांत के फैंस लगातार मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियां ने भी जोर डालना शुरू कर दिया है। सोमवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी ने उद्धव ठाकरे से खुदकुशी के 43 दिन बाद FIR दर्ज नहीं करने को लेकर सवाल किया। तो वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने भी सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।



सुशांत सुसाइड केस की जांच CBI से कराने पर जोर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अब राजनीतिक पार्टियों ने डाला दवाब

 

Political pressure cbi investigation in Sushant suicide Case and Police Questions To Mahesh Bhatt entertainment news
राजीव गांधी और संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में उम्रकैद काट रहे एजी पेरारिवलन ने सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका देकर पूछा है कि साल 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट  में दोषी ठहराये गये अभिनेता संजय दत्त को किस आधार पर जल्द रिहाई दी गई। पेरारिवलन ने दो 9 वोल्ट की बैटरी मुहैया कराईं थीं जिनका इस्तेमाल उस बम में हुआ था जिससे राजीव गांधी की हत्या की गई। 

राजीव गांधी हत्याकांड के अपराधी ने संजय दत्त की रिहाई पर उठाए सवाल, पूछा- छूट देने का फैसला किसका?
 

Political pressure cbi investigation in Sushant suicide Case and Police Questions To Mahesh Bhatt entertainment news
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : Social Media

सोमवार का दिन अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए खुशियों भरा रहा। बीते 10 दिन से ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन नानावती अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार को दोनों मां बेटी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस मौके पर आराध्या के दादा यानी कि अमिताभ बच्चन भावुक नजर आए।


ऐश्वर्या- आराध्या के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- 'प्रभु तेरी कृपा अपार'



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Political pressure cbi investigation in Sushant suicide Case and Police Questions To Mahesh Bhatt entertainment news
अदनान सामी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बॉलीवुड में इन दिनों अंदरूनी कलह नया रूप रंग लेती जा रही है। बॉलीवुड का एक खेमा बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। तो वहीं दूसरा खेमा लगातार अपने बचाव में लगा हुआ है। इसी कड़ी में नेपोटिज्म पर सवाल खड़े करने वाले लोग लगातार बॉलीवुड को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। वहीं अब अवॉर्ड शो को लेकर हुए खुलासे का समर्थन अदनान सामी ने भी किया है।

अदनान सामी ने खोली अवॉर्ड की खरीद- फरोख्त की पोल, शेखर कपूर का समर्थन कर बोले- 'मेरे साथ भी हुआ ऐसा'

 

विज्ञापन
Political pressure cbi investigation in Sushant suicide Case and Police Questions To Mahesh Bhatt entertainment news
महेश भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में सोमवार को पुलिस ने  फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट से दो घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने भट्ट से सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से संबंधों को लेकर सवाल किए। इसके अलावा महेश भट्ट से पूछा गया कि क्या वह अपनी आने वाली फिल्म 'सड़क 2' में सुशांत को कास्ट करने वाले थे?

पूछताछ में महेश भट्ट ने सुशांत पर किया ये खुलासा, रिया चक्रवर्ती के साथ संबधों पर भी पुलिस ने पूछे सवाल

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed