सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर दबाव बढ़ता ही जा रहा है। एक तरह जहां सुशांत के फैंस लगातार मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक पार्टियों ने भी जोर डालना शुरू कर दिया है। सोमवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी ने उद्धव ठाकरे से खुदकुशी के 43 दिन बाद FIR दर्ज नहीं करने को लेकर सवाल किया। तो वहीं अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने भी सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
सुशांत केस की जांच CBI से कराने पर जोर, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर अब राजनीतिक पार्टियों ने डाला दवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को पार्थ पवार ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कर सुशांत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। प्रदेश सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए इनकार करती रही है। पार्थ ने कहा कि सरकार देश के युवाओं की भावनाओं को समझे और जांच सीबीआई से कराए।
मनोज तिवारी ने भी किया ट्वीट
Many happy returns of the Day @CMOMaharashtra Shri Uddhav Ji,
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई। इस दिन मैं आपसे से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता हूं कि सुशांत को न्याय दिलाइए जिनकी मौत 43 दिन पहले हो गई थी। FIR आज तक दर्ज नही हुई है, मुझे विश्वास है आप मदद करेंगे। सुशांत के करोड़ों फैंस के साथ न्याय कीजिए।'
on this day I request will folded hands 🙏 to give justice to Sushant who died 43 days ago, FIR आज तक दर्ज नही हुई है, मुझे विश्वास है आप help करेंगे..
please do justice to millions of @itsSSR fans. pic.twitter.com/zalfsTNv4q
इससे पहले राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने सुशांत सिंह राजपूत केस की सीबीआई जांच के पत्र को स्वीकार कर लिया है।
फिल्म इंडस्ट्री से भी हो रही है मांग
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड ने भी देश के गृहमंत्री अमित शाह से मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। वहीं अभिनेत्री कंगना रनौत और शेखर सुमन सहित कई और बड़े कलाकार भी इस बात की मांग करते आए हैं।