{"_id":"63714a4474e0c82042122dab","slug":"before-hera-pheri-3-karthik-aaryan-replaced-these-bollywood-actors-from-love-aaj-kal-2-to-bhool-bhulaiyaa-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aaryan: इन फिल्मों में भी दूसरे सितारों का पत्ता साफ कर चुके हैं कार्तिक, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aaryan: इन फिल्मों में भी दूसरे सितारों का पत्ता साफ कर चुके हैं कार्तिक, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 14 Nov 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों से 'हेरा फेरी 3' की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने परेश रावल को ट्विटर पर टैग करते हुए फिल्म में कार्तिक आर्यन की मौजूदगी पर सवाल पूछा। परेश ने इसका जवाब हां में दिया जिसके बाद से फिल्म की कास्ट पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने लगे। इस मामले पर अक्षय कुमार ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म से खुद को अलग करने की वजह का खुलासा कर दिया है। इन सबके बीच आज हम आपको कार्तिक आर्यन की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें उन्होंने बड़े स्टार्स को रिप्लेस किया है।
2 of 4
लव आज कल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
लव आज कल 2
फिल्म लव आज कल 2 इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म थी। इस फिल्म में के पहले भाग में सैफ अली खान ने काम किया था। वहीं दूसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन ने सैफ को रिप्लेस कर दिया था। हालांकि यह फिल्म पहले भाग की तरह हिट नहीं हो सकी थी। जबकि सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
3 of 4
भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
भूल भुलैया 2
हेरा फेरी 3 से पहले कार्तिक आर्यन अक्षय कुमार को एक और बड़ी फिल्म में रिप्लेस कर चुके हैं। इस फिल्म का नाम भुल भुलैया 2 है। साल 2007 में रिलीज हुई भूल भुलैया अक्षय कुमार की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। लेकिन 15 बाद जब इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनीस बज्मी के हाथ में आई तब अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को फिल्म में कास्ट कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
टीम- आशिकी 3
- फोटो : सोशल मीडिया
आशिकी 3
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी के दूसरे भाग में आदित्य रॉय कपूर नजर आए थे। यह उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म है। हालांकि फिल्म के तीसरे भाग में वह नजर नहीं आने वाले हैं क्योंकि उन्हें कार्तिक आर्यन ने रिप्लेस कर दिया है। हाल ही में इस फिल्म घोषणा हुई है। हालांकि कार्तिक के अपोजिट कौन सी एक्ट्रेस होगी इस बात का एलान अभी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।