फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के पहले ही निक के साथ विदेश घूम रही हैं प्रियंका चोपड़ा, अब पहुंचीं इस खास जगह, तस्वीरें वायरल

Fri, 14 Sep 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
Before marriage Priyanka Chopra spotted with Nick Jonas at Los Angeles
priyanka and nick
जब से प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस से सगाई हुई है तब से वह बेफिक्र होकर घूम रही हैं। अरे जनाब यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि देसी गर्ल की लगातार सामने आ रही तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं। आने वाली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' के पहले शिड्यूल की शूटिंग करके प्रियंका जब से निक के पास गई हैं तब से वह दुनिया भर की सैर करने में इतनी मसरूफ हो गई हैं कि मानों उन्हें किसी बात की फिक्र ही नहीं है। यह बात उनकी तस्वीरों में भी साफ दिखाई दे रही हैं।

 
Before marriage Priyanka Chopra spotted with Nick Jonas at Los Angeles
priyanka chopra
कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक के साथ मैक्सिको ट्रिप पर गई थीं और अब वह लॉस एंजेलिस में हैं। प्रियंका और निक की लॉस एंजेलिस में एक साथ घूमते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक के साथ हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रायन ग्रेजर भी हैं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
 
Before marriage Priyanka Chopra spotted with Nick Jonas at Los Angeles
nick jonas and priyanka
इन तस्वीरों में प्रियंका और निक का ड्रेसिंग सेन्स गजब का लग रहा है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा सुर्ख गुलाबी रंग का जंपसूट पहनी हुई हैं तो वहीं निक डेनिम जैकेट के साथ ट्राउजर पहने हुए हैं। कुछ तस्वीरों में निक और प्रियंका खिलखिलाते हुए हंसते भी नजर आ रहे हैं। जिसे देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि शादी से पहले प्रियंका निक के साथ क्वालिटी टाइम अच्छे से बिता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Before marriage Priyanka Chopra spotted with Nick Jonas at Los Angeles
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
इससे पहले प्रियंका और निक को एक साथ टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और कैरोलिना प्लिस्कोवा के बीच महिला सिंगल्स का क्वार्टरफाइनल मैच में देखा गया था। मैच देखने के दौरान की प्रियंका और निक की तस्वीरें ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था जिसमें प्रियंका निक के साथ कोजी होते हुए दिखाई दे रही थीं। टेनिस कोर्ट में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और उनके जेठ जेठानी यानी कि जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफिया टर्नर भी मौजूद थीं। प्रियंका की मां निक के ठीक बगल में बैंठी थीं तो वहीं जो प्रियंका के। 
 
विज्ञापन
Before marriage Priyanka Chopra spotted with Nick Jonas at Los Angeles
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
कुछ तस्वीरों में निक और प्रियंका एक दूसरे को किस करते हुए भी दिखाई दिए। प्रियंका को इससे पहले निक के साथ इतना कोजी होते हुए कभी नहीं देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के बगल में निक और उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा बैठी हुई थीं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ उसी रंग का ऊपर से श्रग डाला हुआ था। वहीं निक काले रंग के ट्राउजर के साथ ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed