बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई कर ली है। इस बात की जानकारी खुद हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। नताशा स्टेनकोविक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या और अपनी कई तस्वीरें-वीडियो साझा की हैं। इन तस्वीरों में हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। अब ये दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि क्रिकेट के मैदान में छक्के छुड़ाने वाले क्रिकेटर्स का दिल बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने चुराया है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने क्रिकेटर से शादी की है।
नताशा- हार्दिक से पहले भी हुआ क्रिकेट और बॉलीवुड का मिलन, लिस्ट में पटौदी और शर्मिला भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
साल की सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर को शादी की। साल 2013 में अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान हुई, जो आगे चलकर गहरी दोस्ती और फिर रिलेशनशिप में बदल गई। हालांकि कई बार दोनों के बीच अलगाव की खबरें भी आईं लेकिन फिर दोनों साथ खड़े नजर आए।
जहीर खान और सागरिका घाटगे
क्रिकेटर जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से 23 नवंबर 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। दोनों ने इस इवेंट को सीक्रेट रखा। इससे पहले इसी साल अप्रैल में इस कपल ने गुपचुप सगाई भी की थी। जहीर की कोर्ट मैरिज में उनके पुराने साथी क्रिकेटर आशीष नेहरा वाइफ रुश्मा के साथ शामिल हुए। इससे पहले जहीर खान कई साल तक अभिनेत्री ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप हो गया था।
युवराज सिंह और हेजल कीच
क्रिकेटर युवराज सिंह 2016 में ब्रिटिश-मॉरीशियन मूल की अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंध गए। युवराज और हेजल का अफेयर लंबे समय तक चला। इससे पहले युवराज का नाम बॉलीवुड की अभिनेत्री किम शर्मा के साथ भी जुड़ा था।
हरभजन सिंह और गीता बसरा
2015 में बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा और हरभजन सिंह ने अफेयर के बाद अक्टूबर में शादी कर ली। बाद में जुलाई, 2016 में गीता बसरा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ‘हिनाया’ रखा।