बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नेहा धूपिया अपना जन्मदिन 27 अगस्त को मनाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। नेहा धूपिया अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रही हैं। नेहा धूपिया ने अभिनेता अंगद बेदी से साल 2018 में शादी की, लेकिन वह अपनी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपने शादी के छह महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था। केवल नेहा धूपिया ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं हैं, जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुईं या फिर मां बनीं। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर...
नेहा धूपिया ही नहीं शादी से पहले ये पांच अभिनेत्रियां भी हुईं प्रेग्नेंट, खुद किया था खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्कि केकलां
यह बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। कल्कि केकला कुछ दिनों पहले ही मां बनीं हैं। अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद वह इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट Guy Hershberg को डेट कर रही हैं। कल्कि केकला ने ब्वॉयफ्रेंड से अभी तक शादी नहीं की है।
गेब्रिएला डेमेट्रिड्स
यह अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड हैं। गेब्रिएला डेमेट्रिड्स ने 18 जुलाई को मुंबई के हिंदुजा अस्तपाल में बेटे को जन्म दिया था। अर्जुन के बेटे का नाम अरिक रामपाल है। अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर खुद साझा की थी। इन दोनों ने भी अभी तक शादी नहीं की है। गेब्रिएला डेमेट्रिड्स को डेट करने से पहले अर्जुन रामपाल ने मेहर जेसिया से शादी की थी लेकिन शादी के 20 साल बाद यह दोनों अलग हो गए।
एमी जैक्सन
अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म सिंह इज बिलिंग और 2.0 में नजर आ चुकीं अभिनेत्री एमी जैक्सन भी अपनी शादी से पहले प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया। हालांकि अभी तक एमी जैक्सन ने ब्वॉयफ्रेंड जॉर्ज से शादी नहीं की है, लेकिन वह उसके साथ लिव इन में रह रही हैं।
लीजा हेडन
लीजा बॉलीवुड फिल्म क्वीन, हाउसफुल 3 और आयशा में नजर आ चुकी हैं। लीजा हेडन ने अपनी शादी से पहले खुद के प्रेग्नेंट होने का खुलासा किया था। उन्होंने साल 2016 में ब्वॉयफ्रेंड डिनो लालवानी से शादी कर ली। लीजा हेडन अब दो बच्चों की मां हैं।