फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म 'पैडमैन' के अलावा इन 5 फिल्मों ने भी बदली समाज की सोच, लोगों को दिखाया असली चेहरा

Fri, 09 Feb 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 06:54 PM IST
विज्ञापन
before padman these five film which are based also on social issue
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' यानि अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म 'पैडमैन' महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में होने वाली समस्या पर आधारित है।


'पैडमैन' के निर्देशक आर बाल्की और प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना ने इस फिल्म के द्वारा समाज में महिलाओं के पीरियड्स को लेकर अलग मानसिकता रखने वाले लोगों के बारे में बताया है। साथ ही महिलाओं को होने वाली परेशानी को भी दिखाया है। 'पैडमैन' के अलावा बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में है जो समाज से जुड़े खास मुद्दों पर आधारित हैं। आज हम आपको बताते हैं समाजिक मुद्दों से जुड़ी ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिन्होंने समाज की समस्या को सबके सामने उजागर किया और लोगों में जागरूकता फैलाई है।

फिल्म-पिंक

before padman these five film which are based also on social issue
पिंक
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पिंक' उन लड़कियों से जुड़ी फिल्म है जो अपने मां-बाप से दूर रहती हैं और अपनी जिंदगी को अपनी मर्जी से जीना चाहती हैं। लड़कियों को पूरा हक है कि वह अपनी जिंदगी को अपनी तरह जी सकें। उनके न का मतलब न होता है और कोई इसे बदल नहीं सकता। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हैं। वहीं तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी भी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। 

फिल्म- टॉयलेट एक प्रेम कथा

before padman these five film which are based also on social issue
टॉयलेट-एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर स्टारर 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत अभियान' से प्रेरित फिल्म है। इस फिल्म में खुले में शौच करने वाली समस्या को अच्छे से चित्रित किया गया है। श्री नारायण सिंह द्वारा निर्देशत यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म- हिंदी मीडियम

before padman these five film which are based also on social issue
हिंदी मीडियम
'हिंदी मीडियम' पिछले साल मई में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान, सबा कमर और दीपक डोबरियाल मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म सरकार की शिक्षा के अधिकार योजना से प्रेरित फिल्म है। कॉमेडी ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में स्कूलों में गरीब कोटे से मिलने वाले एडमिशन को अच्छे से दिखाया गया है। 
 
विज्ञापन

फिल्म- तारे जमीन पर 

before padman these five film which are based also on social issue
तारे जमीन पर
'तारे जमीन पर' फिल्म में आमिर खान और स्टार किड दर्शील सफारी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बच्चों के बचपन में स्कूल में चल रही पसंद और नापसंद गतिविधियों पर आधारित है। इस फिल्म को खुद आमिर खान ने डायरेक्ट भी किया है और प्रोड्यूस भी किया है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed