जिस बिग फैट वेडिंग का हम सभी पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे थे, वह आखिरकार आज यानी 14 अप्रैल को होने जा रही है। शादी का जश्न कल मेहंदी सेरेमनी के साथ शुरू हो गया है। अब नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, शाहीन भट्ट, सोनी राजदान सहित सभी लोग रणबीर कपूर के घर 'वास्तु' में हो रहे कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यह एक प्राइवेट वेडिंग होगी, जिसमें केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों सहित 20-30 मेहमान ही शामिल होंगे। कल दोनों ही परिवारों के सदस्यों ने फैंस को अपने लुक्स से इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ा था।
Ranbir Alia Wedding: कपूर खानदान की इस शादी में दिखा था आलिया भट्ट और कपूर सिस्टर्स का शाही अंदाज, यहां देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना, करिश्मा से लेकर नीतू सिंह तक कपूर खानदान के सभी सदस्यों ने प्री-वेडिंग सेरेमनी में फैंस को मेजर फैशन गोल्स दिए। कोई खूबसूरत चमकदार लहंगे में इनमें शामिल हुआ तो किसी ने साड़ी पहन सबको अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन अभी तक लोगों को दूल्हा-दुल्हन की एक भी तस्वीर देखने नहीं मिली है। ऐसे में रणबीर-आलिया की शादी के जश्न के बीच आज हम आपको कपूर खानदान की पिछली शादी से आलिया, करीना और करिश्मा कपूर सहित बाकी सदस्यों के आउटफिट्स की एक झलक दिखाने जा रहे हैं।
आलिया और रणबीर
अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने परफेक्ट कपल गोल्स दिए। यह दोनों सितारे यहां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। रणबीर जहां एक तरफ नीले रंग की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किया हुआ लंहगा पहन किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। पिंक कलर के लहंगे में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
नीतू कपूर
अपने बेटे और होने वाली बहू के साथ अरमान जैन के रिसेप्शन में पहुंचीं नीतू कपूर बहुत ही खुश लग रही थीं। उन्होंने रणबीर के साथ मैचिंग करते हुए नीले रंग का हैवी एम्ब्रॉइडेड सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने हरे रंग का दुपट्टा पहना हुआ था।
कपूर सिस्टर्स का स्वैग
अपने भाई अरमान की शादी का हर फंक्शन करीना और करिश्मा ने बहुत ही खूबसूरती के साथ एंजॉय किया। हर समारोह में दोनों बहनों का अलग ही अंदाज सबके सामने आया था। शादी के दिन दोनों ने ही साड़ी पहनी थी। जहां करिश्मा ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, वहीं दूसरी तरफ करीना ने येलो कलर की साड़ी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया था।