{"_id":"6257973bde731c22954243c4","slug":"before-release-of-kgf-2-sanjay-dutt-said-that-his-daughter-does-not-watch-films-where-his-character-dies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KGF Chapter 2: संजय दत्त की बेटी नहीं देखेंगी फिल्म केजीएफ 2, ये है बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KGF Chapter 2: संजय दत्त की बेटी नहीं देखेंगी फिल्म केजीएफ 2, ये है बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 14 Apr 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कन्नड़ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 आज रिलीज हो रही है। इस फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आने वाले हैं। केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त मुख्य विलेन अधीरा का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म में वह केजीएफ को पाने के लिए रॉकी भाई के साथ लड़ते हुए देखे जाएंगे। केजीएफ वन की सफलता के बाद फैंस भी केजीएफ चैप्टर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आज उनका इंतजार खत्म होने वाला है। केजीएफ की रिलीज से पहले संजय दत्त ने फिल्मों में अपने रोल और अपनी बेटी से कनेक्शन के बारे में बात की।
2 of 4
केजीएफ 2 में संजय दत्त
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने कहा कि उनकी बेटी इकरा ये फिल्म नहीं देखेगी, वह फिल्म छोड़ देगी। संजय ने खुलासा किया, 'इकरा ऐसी फिल्में नहीं देखती है, जहां मेरा किरदार मर जाता है। हर बार जब मैं फिल्में साइन करता हूं तो उसका पहला सवाल होता है 'क्या आप फिल्म में मरने वाले हैं? अगर ऐसा होता है तो वह फिल्में छोड़ देती है।'
3 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ उनका बेटा शहरान दत्त बहुत उत्साहित है। संजय दत्त ने कहा- 'मुझे पता चला है कि वह इस फिल्म के बारे में अपने दोस्तों से खूब शेखी बघार रहा है।' संजय दत्त की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 उनके जीवन की यादगार फिल्म होगी। 2020 में जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उस दौरान उन्हें फेफड़ों का कैंसर हो गया था। ठीक होने के बाद अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय ने कहा- मैं अपनी बीमारी से उबरने के बाद अब एक अनुशासित जीवन जी रहा हूं। ठीक होने के बाद मेरी जर्नी बहुत चुनौतीपूर्णं रही है। संजय ने कहा- मैं बहुत लकी हूं कि मेरे पास मान्यता जैसी पत्नी और बच्चे हैं, वह सब मेरी प्रेरणा हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान मेकर्स ने संजय दत्त को बॉडी डबल की मदद लेने का सुझाव भी दिया था, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया और पूरे सीन को खुद ही शूट किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।