फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त ही नहीं, इन 5 बायोपिक ने भी बॉक्स ऑफिस पर की थी करोड़ों की कमाई, गवाही देते आंकड़े

Thu, 22 Feb 2018 04:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Before Sanjay Dutt biopic release take a look of these 5 films collection which will surprise you
Film poster
बॉलीवुड में इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक की जबरदस्त चर्चा है। हर कोई 29 जून का इंतजार कर रहा है जब यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी धमक से बॉलीवुड को हिला दिया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 110 करोड़ की कमाई कर ली है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 बायोपिक फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने ताबड़तोड़ कमाई करके दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। 
Before Sanjay Dutt biopic release take a look of these 5 films collection which will surprise you
Mary Kom
मैरी कॉम
साल 2014 में आई 'मैरी कॉम' फिल्म ने अपनी धाक ऐसी जमाई कि लोग आज भी इस फिल्म की तारीफ करते नहीं थकते। यह फिल्म बॉक्सर मैरी कॉम की असल जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में मैरी कॉम का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 61 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 88 करोड़ रहा। 
Before Sanjay Dutt biopic release take a look of these 5 films collection which will surprise you
Bhaag Milkha Bhaag
भाग मिल्खा भाग 
'भाग मिल्खा भाग' फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित थी जिसमें मिल्खा सिंह का किरदार फरहान अख्तर ने निभाया था। इस फिल्म का बजट 40 करोड़ था। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो इसने 109 करोड़ की कमाई की और वर्ल्डवाइड यह फिल्म 164 करोड़ कमाने में कामयाब रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Before Sanjay Dutt biopic release take a look of these 5 films collection which will surprise you
M S Dhoni The Untold Story
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी पर आधारित 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म काफी चर्चा का विषय रही। इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी और इसका बजट 104 करोड़ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं वर्ल्डवाइड 215 करोड़ कमाकर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।
विज्ञापन
Before Sanjay Dutt biopic release take a look of these 5 films collection which will surprise you
Dangal
दंगल
गीता और बबिता फोगाट की जिंदगी पर 'दंगल' फिल्म आधारित थी। इस फिल्म में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था तो वहीं दोनों बहनों के बचपन का किरदार जायरा वसीम और सुहानी भट्नागर ने निभाया था। इसके साथ ही बड़े होने का रोल फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ने निभाया। यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। इसका बजट करीब 90 करोड़ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ कमाए तो वहीं वर्ल्डवाइड 2001 करोड़ कमाकर सुर्खियां बटोर ली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed