फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'थप्पड़' से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ फिल्मों में हो चुकी है घरेलू हिंसा, फिर ऐसी किया विरोध

Sat, 29 Feb 2020 12:00 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 29 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
before thappad these bollywood film has been based on domestic violence
Rani Mukerji, Taapsee Pannu,preity zinta - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री तापसी पन्नू और दीया मिर्जा की फिल्म थप्पड़ लंबे समय से चर्चा में हैं। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म घरेलू हिंसा पर आधारित है। ये फिल्म एक ऐसी पत्नी की कहानी को बयां करने वाली है जो पति से एक थप्पड़ खाने के बाद उससे अलग होने का फैसला कर लेती है। थप्पड़ का ट्रेलर रिलीज होते ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है, लेकिन बॉलीवुड की ये पहली ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें महिला के खिलाफ घरेलू हिंसा को दिखाया गया है। ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें महिलाओं के दर्द को बयां किया गया है। एक नजर उन्हीं फिल्मों पर..

before thappad these bollywood film has been based on domestic violence
rani mukhrji in film mehandi - फोटो : social media

फिल्म- मेंहदी
इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में अभिनेता फरहाज खान ने उनके पति की भूमिका निभाई थी। फिल्म मेंहदी में रानी मुखर्जी के किरदार का नाम पूजा होता है। इस फिल्म में शादी के बाद पूजा का पति और ससुराल वाले दहेज के लिए उसे परेशान करते हैं और मारने की कोशिश भी करते हैं। ये फिल्म साल 1998 में आई थी। 

before thappad these bollywood film has been based on domestic violence
rani mukerji in film raja ki aayegi baraat - फोटो : social media

फिल्म- राजा की आएगी बारात
इस फिल्म में भी रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म साल 1997 में आई थी। इस फिल्म की कहानी भावना नाम की लड़की की है जो एक शख्स को थप्पड़ मार देती है। फिर वो शख्स भावना के साथ दुष्कर्म कर देता है। कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद कोर्ट पीड़िता को आरोपी शख्स के साथ शादी करने का आदेश देता है। शादी के बाद आरोपी शख्स का परिवार भावना को बहुत प्रताड़ित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
before thappad these bollywood film has been based on domestic violence
rekha in khoon bhari maang - फोटो : social media

फिल्म- खून भरी मांग
ये फिल्म साल 1988 में आई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा और कबीर बेदी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी को बयां करती है जो ऐसे इंसान के प्यार में पड़ जाती है जिसकी नजर रेखा की संपत्ति पर होती है। फिल्म रेखा का पति (कबीर बेदी) उनको मारकर उसकी पूरी संपत्ति हथियाने की कोशिश करता हैै, लेकिन रेखा किसी तरह बच जाती हैं और फिर पति से बदला लेती हैं। 

विज्ञापन
before thappad these bollywood film has been based on domestic violence
manisha koirala in agnisakshi - फोटो : social media

फिल्म- अग्नि साक्षी 
ये फिल्म साल 1996 में आई थी। इस फिल्म में मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में मनीषा ऐसी पत्नी का किरदार निभाती है जिसका पति उनके साथ रोजाना घरेलू हिंसा करता था। परेशान होकर वह अपने पति को छोड़कर एक पागल के साथ रहने लगती हैं, लेकिन उनका पति उन्हें ढूंढ लेता है, जिसके बाद मनीषा कोइराला पति के खिलाफ केस कर देती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed