{"_id":"5c5d5865bdec2208b000fa54","slug":"begum-akhtar-to-divya-bharti-bollywood-stars-who-died-from-liquor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड को भी गहरे जख्म दे चुकी है शराब, 6 ऐसे सितारे जिनकी जिंदगी लील गई ये 'लालपरी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड को भी गहरे जख्म दे चुकी है शराब, 6 ऐसे सितारे जिनकी जिंदगी लील गई ये 'लालपरी'
Fri, 08 Feb 2019 04:05 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
sanjeev kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब पीने से करीब 40 लोगों की मौत हो गई । वहीं कई लोगों की हालत गंभीर है । ये पहली बार नहीं है जब शराब ने कई लोगों के घर उजाड़ दिए हों । पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं । फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई स्टार्स रहे जिनकी मौत शराब पीने की वजह से हो गई । जानते हैं कौन थे वो स्टार्स....
begum akhtar
बेगम अख्तर
गजल की मलिका और महान गायिका बेगम अख्तर का निधन शराब की लत से हुआ था । बेगम अख्तर अकेलेपन से बहुत डरती थीं । अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए उन्होंने शराब और सिगरेट पीना शुरू कर दिया । ज्यादा मात्रा में शराब और सिगरेट पीने की वजह से उन्हें फेफड़े की बीमारी के साथ ही डिप्रेशन की समस्या हो गई।

मीना कुमारी
मीना कुमारी
मीना कुमारी एक मशहूर और सफल अभिनेत्री थीं लेकिन शराब की बुरी लत के चलते 39 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कहा जाता है अपने आखिरी के दिनों में वो बहुत शराब पीने लगीं थीं। शराब की वजह से उनका लीवर खराब हो गया और दुनिया को अलविदा कह गईं।

guru dutt
गुरु दत्त
गुरुदत्त ने अपने करियर में तो खूब नाम कमाया। लेकिन उनकी जिंदगी में भी काफी उठा-पटक रही। उन्हें प्यार में धोखा मिला। फिर उन्होंने शराब, सिगरेट और नींद की गोली को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बना लिया। सिर्फ 39 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। शादीशुदा होने के बावजूद गुरु दत्त, वहीदा रहमान को दिल दे बैठे थे । जब उनकी पत्नी गीता दत्त को ये बात पता चली ताे वो उन्हें छोड़कर चली गईं । गुरु दत्त ने इसी गम में खुदकुशी कर ली थी ।

Parveen Babi
परवीन बॉबी
हिंदी फिल्मों में 70 और 80 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस रहीं परवीन बॉबी की जिंदगी भी ड्रग्स के चलते बर्बाद हो गई थी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, महेश भट्ट से ब्रेकअप से वह बहुत आहत हुई थीं। ब्रेकअप के बाद परवीन को शराब और LSD जैसे जानलेवा ड्रग्स की लत लग गई थी। कहा जाता है कि ड्रग्स और शराब के कारण ही परवीन बॉबी की मौत हुई थी।