फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bell Bottom Box Office Day 4: बॉक्स ऑफिस पर पार नहीं हो पाया 15 करोड़ का आंकड़ा, आगे और मुश्किलें

Mon, 23 Aug 2021 10:22 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 23 Aug 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Bell Bottom Box Office collection akshay kumar film did not cross 15 crore on 4th day
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार का दिन हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े ब्रांड कहलाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के लिए राहत की सांस लेकर आया। उनकी नई फिल्म ‘बेलबॉटम’ को संडे की छुट्टी और रक्षाबंधन त्योहार का फायदा मिलता दिखा, लेकिन दर्शक अब भी उतनी तादाद में घरों से बाहर नहीं निकले जितने की उम्मीद हिंदी फिल्म जगत को रही है। अक्षय कुमार की कोरोना काल में शूट होने वाली फिल्म ‘बेलबॉटम’ के पहले सप्ताहांत का कलेक्शन 15 करोड़ रुपये पार कर जाने की उम्मीद लगाए बैठे फिल्म वितरकों और प्रदर्शकों को इससे सबसे ज्यादा झटका लगा है। फिल्म ‘बेलबॉटम’ के सुस्त कारोबार का ही असर है कि आने वाले महीनों में रिलीज होने की तैयारी कर रही तमाम मेगा बजट फिल्मों की तारीखों का गुणा भाग नए सिरे से शुरू हो चुका है। अक्षय कुमार की आठ और फिल्में इन दिनों निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं और फिल्म ‘बेलबॉटम’ के उम्मीद के मुताबिक कारोबार न कर पाने की वजह से इनकी रिलीज पर भी संकट आ सकता है।

Bell Bottom Box Office collection akshay kumar film did not cross 15 crore on 4th day
सिंड्रेला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय कुमार इन दिनों ब्रिटेन में बताए जाते हैं। वहां उन्होंने रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ सिंह के साथ फिल्म ‘बेलबॉटम’ के ही निर्माता वाशू भगनानी की नई फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उनकी जो फिल्में पूरी होकर रिलीज की राह तक रही हैं, उनमें फिल्म ‘सूर्यवंशी’ करीब डेढ़ साल से पूरी होकर वेटिंग में हैं। यशराज फिल्म्स की पिक्चर ‘पृथ्वीराज’, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ और आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। ‘सिंड्रेला’ के अलावा जिन और फिल्मों की शूटिंग अभी चल रही है उनमें ‘रामसेतु’, ‘रक्षाबंधन’ और ‘ओएमजी2’ शामिल हैं। अक्षय कुमार के ऊपर इन दिनो हिंदी फिल्म जगत के करीब 1500 करोड़ रुपये लगे हुए हैं।

Bell Bottom Box Office collection akshay kumar film did not cross 15 crore on 4th day
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक काल्पनिक कहानी को एक सत्य घटना से प्रेरित फिल्म बताकर ‘बेलबॉटम’ का जिस तरह प्रचार किया गया, उसकी सच्चाई सामने आने के बाद से फिल्म ‘बेलबॉटम’ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया ठीक नहीं रही है। इतवार को फिल्म का कलेक्शन पांच से छह करोड़ रुपये के बीच होने का आंकलन फिल्म ट्रेड ने किया था लेकिन ये कलेक्शन पांच करोड़ से ऊपर नहीं जा पाया। ये इसके बावजूद कि इस दिन लोग त्योहारी मूड में थे। एक आंकलन के मुताबिक फिल्म ‘बेलबॉटम’ ने रविवार को करीब 4.85 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bell Bottom Box Office collection akshay kumar film did not cross 15 crore on 4th day
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ अब तक पहले और दूसरे दिन करीब पौने तीन करोड़ रुपये, तीसरे दिन करीब 3 करोड़ रुपये और चौथे दिन करीब पौने पांच करोड़ रुपये कमा चुकी है। पहले वीकेंड में चार दिन कारोबार के लिए मिलने के बाद भी फिल्म ‘बेलबॉटम’ का पहले सप्ताहांत का आंकड़ा 15 करोड़ रुपये पार न कर पाना फिल्म जगत के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। आने वाले शुक्रवार को अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म ‘चेहरे’ को लेकर बिल्कुल हाइप नहीं है और फिल्म का फर्स्ट वीकएंड अगर 10 करोड़ भी पार कर जाए तो ये एक राहत भरी खबर होगी, लेकिन ऐसा लगता नहीं है।

विज्ञापन
Bell Bottom Box Office collection akshay kumar film did not cross 15 crore on 4th day
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ का कारोबार अपेक्षा के अनुरूप न होने के कारण ही 13 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। यही नहीं खुद अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ‘पृथ्वीराज’ की रिलीज डेट्स की चर्चा भी इसी वजह से धीमी पड़ चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed