फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: गायक बनने के लिए केके ने छोड़ी थी नौकरी, इस सुपरहिट गाने ने बदल दी जिंदगी

Mon, 23 Aug 2021 10:22 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 23 Aug 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
KK birthday special this song from movie hum dil de chuke sanam changed singer life know lesser known facts about him
केके - फोटो : सोशल मीडिया

23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्में बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ इंडस्ट्री में केके नाम से जाने जाते हैं। केके ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली और गुजराती फिल्मों के लिए भी गाने गाए हैं। केके ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी स्कूल से की है और ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया था। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके ने करीब 35000 जींगल्स गाए थे।



पल म्यूजिक एलबम से की थी करियर की शुरुआत

यहां तक कि 1999 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए भी उन्होंने 'जोश ऑफ इंडिया' गाना गाया था। उनके इस गाने में कई भारतीय क्रिकेटर भी नजर आए थे। इसके बाद केके ने म्यूजिक एलबम 'पल' से बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत की थी। आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनके गाए गाने श्रोताओं को बहुत ही पसंद आते हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

KK birthday special this song from movie hum dil de chuke sanam changed singer life know lesser known facts about him
केके

आज के समय में जहां अभिनेताओं के साथ साथ निर्देशक,निर्माता, गायक, कोरियोग्राफर सभी कैमरे के सामने आकर चर्चा में बने रहते हैं तो वहीं केके एक ऐसे गायक हैं जो खुद को विवादों से दूर रखते हैं और कैमरे के सामने आना भी ज्यादा पसंद नहीं करते। केके को अपने काम गिनवाना या मीडिया के सामने बने रहना सही नहीं लगता है।

KK birthday special this song from movie hum dil de chuke sanam changed singer life know lesser known facts about him
केके

गौरतलब है कि ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद केके मार्केटिंग एक्जेक्यूटिव के तौर पर नौकरी कर रहे थे। हालांकि उनकी किस्मत में तो बॉलीवुड में आना लिखा था। ऐसे में उन्होंने बीच में अपनी नौकरी छोड़ी और मनोरंजन जगत में नाम कमाने के लिए बॉलीवुड में आ गए। इसके बाद कंपोजर लेस्ले लुईस के साथ मिलकर उन्होंने पल एलबम बनाया और इस गाने ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साथ ही केके के लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
KK birthday special this song from movie hum dil de chuke sanam changed singer life know lesser known facts about him
kk - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में केके को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'तड़प तड़प' से बड़ा ब्रेक मिला। हालांकि उनका डेब्यू गाना फिल्म 'माचिस' में 'छोड़ आए हम' था इसमें उन्होंने दो लाइनें ही गाई हैं। बीच में उन्होंने कुछ गाने गाए लेकिन वो लोगों का ध्यान खींचने में सक्षम नहीं रहे। केके ने अपने बचपन के प्यार ज्योति कृष्णा से शादी की है। उनके दो बच्चे हैं और  वो अपने परिवार को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं।

विज्ञापन
KK birthday special this song from movie hum dil de chuke sanam changed singer life know lesser known facts about him
केके - फोटो : सोशल मीडिया

'तड़प तड़प' गाने के बाद केके की गिनती बड़े गायकों में होने लगी। उनके मुख्य गानों में 'यारों', 'पल', 'कोई कहे कहता रहे', 'मैंने दिल से कहा', 'आवारापन बंजारापन', 'दस बहाने', 'अजब सी', 'खुदा जाने' और 'दिल इबादत', 'तू ही मेरी शब है' जैसे गाने शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed