फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: छोटी उम्र से ही दिलीप कुमार को चाहती थीं सायरा बानो, अंत समय में भी निभाया बखूबी साथ

Mon, 23 Aug 2021 09:41 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Saira Banu: Saira Banu Actress used to make vow to become actress like Ammi Dilip Kumar married to against family
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : instagram/dilipkumar_FC

सायरा बानो उन मशहूर अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार रही हैं, जो अपनी खूबसूरती और अभिनय प्रतिभा से सभी का दिल जीतने में सफल रही हैं। उन्होंने अपने अंदाज-ए-बयां ने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है। सायरा का जन्म 23 अगस्त, 1944 को भारत में हुआ था। उनकी मां नसीम बानो भी अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उनके पिता मियां एहसान-उल-हक फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने मुंबई में 'फूल' और पाकिस्तान में 'वादा' नामक फिल्म का निर्माण किया। सायरा की दादी छमियां बाई दिल्ली में तवायफ थीं, उन्हें शमशाद बेगम के नाम से भी जाना जाता था। सायरा का अधिकांश बचपन लंदन में बीता, जहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह भारत लौटीं। स्कूल से ही उन्हें अभिनय से लगाव था और उन्हें वहां अभिनय के लिए कई पदक मिले थे। सायरा कहती हैं कि 12 साल की उम्र से ही वह अल्लाह से दुआ मांगती कि वह उन्हें अम्मी जैसी हीरोइन बनाए। 

Happy birthday Saira Banu: Saira Banu Actress used to make vow to become actress like Ammi Dilip Kumar married to against family
सायरा बानो

बता दें कि 17 साल की उम्र में ही सायरा बानो ने बॉलीवुड में कदम रख दिया। उन्होंने 1961 में शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने इस फिल्म में अपनी अदाओं के ऐसे जलवे बिखेरे कि उनकी छवि एक रोमांटिक हीरोइन की बन गई। इस फ़िल्म के लिए सायरा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। 

Happy birthday Saira Banu: Saira Banu Actress used to make vow to become actress like Ammi Dilip Kumar married to against family
सायरा बानो

इसके बाद साल 1968 में आई फिल्म ‘पड़ोसन’ ने उन्हें दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया। 60 और 70 के दशक में सायरा बानो एक सफल अभिनेत्री के रूप में बॉलीवुड में जगह बना चुकी थीं। फिल्मों से ज्यादा सायरा दिलीप कुमार के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोरती रहीं । सायरा जब छोटी थीं तो अपनी अम्मी की तरह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। 12 साल की उम्र से ही सायरा, दिलीप कुमार को बेहद पसंद करती थीं। जब ये चाहत दिलीप कुमार के सामने आई तब उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा उस वक्त सिर्फ 22 साल की थी। दो बार प्यार में नाकामयाब रहे दिलीप सायरा में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Saira Banu: Saira Banu Actress used to make vow to become actress like Ammi Dilip Kumar married to against family
सायरा बानो

उम्र के फर्क के चलते भी दिलीप इस रिश्ते से कतरा रहे थे लेकिन वह ये बात जान चुके थे कि सायरा उनसे बेइंतेहा मोहब्बत करती हैं। 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत का एलान कर दिया और शादी कर ली। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। दिलीप कुमार से पहले सायरा का दिल राजेन्द्र कुमार पर आया था। राजेन्द्र शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। सायरा की मां नसीम को जब यह भनक लगी, तो उन्हें अपनी बेटी की नादानी पर बेहद गुस्सा आया। नसीम ने अपने पड़ोसी दिलीप कुमार से कहा कि वो सायरा को समझाएं। 

विज्ञापन
Happy birthday Saira Banu: Saira Banu Actress used to make vow to become actress like Ammi Dilip Kumar married to against family
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिलीप कुमार ने बड़े ही बेमन से यह काम किया क्योंकि वे सायरा के बारे में ज्यादा जानते भी नहीं थे। बाद में सायरा दिलीप कुमार को ही अपनी दिल दे बैठीं। अल्जाइमर से पीड़ित दिलीप साहब का सायरा पूरा ख्याल रखती थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed